राजनीति

खुलासा: राम रहीम ने पहले इन लोगों पर किया नपुंसक बनाने का एक्सपेरिमेंट, वजह आपको चौंका देगी

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम इस समय जेल में हैं। कई लोग जो उसके डर से अपनी जुबान नहीं खोल पा रहे तठे, उसके जेल जाने के बाद कई सारी सच्चाई सामने आयी है। जेल जाने के बाद ही हनीप्रीत के पति ने राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों का खुलासा किया। राम रहीम के जेल जाने के बाद ही यह भी खुलासा हुआ कि डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाये जाने का भी घिनौना खेल चल रहा था।

राम रहीम के पूर्व सेवादारों ने किया खुलासा:

जी हाँ जैसे ही राम रहीम जेल गया, एक के बाद एक बड़े खुलासे होने शुरू हो गए। आज राम रहीम के डेरे में उसके काफी नजदीक रहने वाले 2 पूर्व सेवादारों गुरदास सिंह और हंसराज चौहान ने उसके बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे किये हैं। यह खुलासा चंडीगढ़ में मीडिया के समक्ष किया गया है। आपको बता दें राम रहीम अपनी ही साध्वियों के साथ बलात्कार जैसा घिनौना कम करता था।

इस प्रेस कांफ्रेंस का इंतज़ाम लायर्स फोर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल के सहयोग से किया गया था। इस प्रेस कांफ्रेंस में हुए खुलासे में यह बात सामने आयी कि राम रहीम समाज कल्याण के कार्यों के नाम पर ग्रीन एस वेलफेयर फ़ोर्स बनाई गयी, जिसके 2002 से पहले 20000 से ज्यादा सदस्य थे। जिनकी संख्या इस समय बढ़कर कई गुना ज्यादा हो गयी है। इस फ़ोर्स को हर तरह से काम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

साधुओं को भी नपुंसक बनाया जाता था:

केवल यही नहीं प्रेस कांफ्रेंस में यह भी खुलासा हुआ कि राम रहीम खुद और सेना के कुछ पूर्व अधिकारी सेवादारों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी देते थे। इसके बाद जो बात सामने आयी, उसे सुनकर आपका खून खुल उठेगा। बताया गया कि डेरे में जो स्कूल चलता था, उसमें पढ़ने वाली लड़कियों को भी बहलाया-फुसलाया जाता था। साधुओं को भी नपुंसक बनाया जाता था। साधुओं को नपुंसक बनाने से पहले यह टेस्ट एक घोड़े को नपुंसक बनाकर किया गया।

लायर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल के मुख्य संयोजक नवकिरण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की कि डेरा में रहते हुए जिस किसी भी व्यक्ति या महिला के साथ कुछ गलत हुआ हो, वह खुलकर सामने आये, वह उनकी लड़ाई अदालत में मुफ्त में लड़ेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह संगठन डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाये जाने की लड़ाई पिछले कई सालों से क़ानूनी लड़ाई लड़ रहा है। अब आगे देखते हैं डेरे से जुडी कौन सी सच्चाई सामने आती है।

Back to top button