राशिफल

Rashifal 9 November: गणेश जी की कृपा से इन 6 राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक, पढ़ें

हम आपको बुधवार 9 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। ऑफिस के काम में आपको कई चुनौतियां आ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बकाया राशि का भुगतान होगा। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यर्थ मेहनत होगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आप करेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। किसी भी काम को बहुत ज्यादा फैलाने की बजाय उसे चरणबद्ध तरीके से समेटते जाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है। कुछ घटनाएं आप पर काफी असर डालेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज आपकी मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अपने क्रिएटिव आइडियाज का उपयोग आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय आपके अनुकूल है। आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। आप किसी वित्तीय योजना में फंस सकते हैं, लिए सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालें क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। काम का लोड भी बढ़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। हो सकता है आज आपको वह कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दें।

ganesh chaturthi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे। आज कुछ चुनौतियां और विरोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने को सुरक्षित रास्ते पर ले जाएं। ये विपरीत परिस्थितियां कुछ समय के लिए रहेंगी। फिर आपको आसानी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के मन कम लगेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा। किसी आध्यात्मिक गुरु से आपकी मुलाकात आज के दिन हो सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातक आज के दिन लाभ पा सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है। आपको कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। हालांकि इस राशि के उन जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे जो गूढ़ विषयों का अध्ययन करते हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। ब्राह्मण को अनाज दान में दें, परिवार में खुशियां आएंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो युवा कलात्मक कार्यों से जुड़े है उनके लिए समय अच्छा है। प्रेमी के साथ अधिक वक्त बिताकर भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें इससे आपकी लव लाइफ को मजबूती मिलेगी। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। भाग्यवृद्धि होने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। लोग आप से सलाह ले सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज के दिन दूसरों की नकारात्मक बातें आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं वहीं सामाजिक परिस्थितियों को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस में कठिन कार्य को देखकर हताश नहीं होना चाहिए। भाई-बहनों के लिए समय शुभ नहीं है। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। आपकी प्रतिभा भविष्य में लिए बहुत कारगर रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। उच्चाधिकारी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं उनकी बातों को नजर अंदाज न करते हुए गलतियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। बड़े व्यापार करने वाले अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।

आपने Rashifal 9 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button