Viral

Video: आंटी ने मटकाई ऐसी कमर कि देखते रह गए साथ नाचने वाले, नाचना शुरू किया तो फिर रुकी ही नहीं

सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। सोशल मीडिया पर हर दिन ढेरों नए वीडियो हमें देखने को मिलते है। कुछ वीडियो खुशियां दे जाते है तो कुछ आंखों को नम कर जाते है। सोशल मीडिया पर सभी तरह के वीडियो वायरल होते है लेकिन फनी वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आते है।

funny video

भारी मात्रा में लोग फनी वीडियो देखना पसंद करते है। वहीं डांस वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। तरह-तरह के डांस वीडियो आप देखते होंगे। हालांकि आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए है वो आपका दिल खुश कर देगा। इसमें एक आंटी बेकाबू होकर नाच रही है। डीजे पर बज रहे गाने के साथ वो अपने कदमों को थिरका रही है।

marriage

शादी-ब्याह के सीजन के बीच शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि देश में देवउठनी ग्यारस के साथ शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इन समारोह से जुड़े वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोरते है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक दुल्हन ससुराल जाने को ही तैयार नहीं थी। ऐसे में दो लोगों ने उसकी जबरदस्त उठाकर विदाई करवाई। वहीं अब एक वीडियो में एक आंटी जमकर डांस कर रही है।

marriage

इंस्टाग्राम पर आंटी का डांस देखकर हर कोई हैरान है। जो भी इस महिला का डांस देख रहा है वो उसकी एनर्जी की सराहना कर रहा है साथ ही उसके बिंदासपन की भी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को wedus.in नाम के एकाउंट से साझा किया गया है। एक महिला उस महिला का हाथ पकड़कर उसे नाचने के लिए कहती है इसके बाद तो वो रुकती ही नहीं है। महिला ऐसा डांस करती है कि सब उसे बस देखते ही रह जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Indian Wedding (@wedus.in)

वैसे आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो पुराना है लेकिन इसे काफी पसंद किया जा रहा है और यह काफी वायरल भी हो रहा है। आंटी के डांस की सभी तारीफ़ कर रहे है। इसमें महिला संगीत पर जोरदार अंदाज में ठुमके लगा रही है। उसके साथ और भी कई लोग डांस कर रहे हैं।

dance video

इस डांस वीडियो पर यूजर्स के खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि, ”अरे भाई आंटी को कोई तो रोक लो”। जबकि एक ने लिखा कि, ”आज आंटी सारी कसर निकालेगी”। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि, ”आज तो पक्का आंटी पुलिस बुला लेगी”।

Back to top button