बॉलीवुड

पहले ही कर ली बच्चे की तैयारी, आलिया-श्रीदेवी सहित ये 7 एक्ट्रेस शादी से पहले ही हुई प्रेग्नेंट

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट रविवार को मां बन गई। उन्होंने मुंबई में एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आलिया ने इस साल अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी की थी और शादी के 6 माह बाद ही वे मां बन गईं। शादी से पहले ही आलिया प्रेग्नेंट थीं। हालांकि उनसे पहले भी कई हसीनाएं गर्भवती हो चुकी थीं। आइए ऐसी ही 6 अभिनेत्रियों के बारे में और जानते हैं।

महिमा चौधरी

mahima chaudhry

मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री महिमा चौधरी भी शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। उन्होंने साल 2006 में अहिमा बॉबी मुखर्जी संग ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम अर्याना है। हालांकि आपको बता दें कि अब महिमा और बॉबी साथ नहीं है। दोनों का साल 2013 में तलाक हो गया था।

नेहा धूपिया

neha dhupia and angad bedi

42 वर्षीय नेहा धूपिया ने साल 2018 में करीब 38 साल की उम्र में अभिनेता अंगद बेदी से शादी की थी। दोनों की शादी ने फैंस को हैरान कर दिया था। नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थी और इस वजह से दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली थी। शादी के एक माह बाद ही नेहा ने खबर साझा की थी कि वे गर्भवती है।

सारिका

sarika and kamal haasan

सारिका मशहूर अभिनेत्री हैं। बता दें कि वे साउथ सुपरस्टार कमल हासन की पूर्व पत्नी हैं। 61 वर्षीय सारिका ने साल 1988 में कमल स इ शादी की थी और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। सारिका शादी से पहले गर्भवती थीं और कमल एवं सारिका तब लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

नताशा स्तानकोविक

natasa stankovic and hardik pandya

नताशा स्तानकोविक अभिनेत्री हैं और भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी हैं। दोनों ने साल 2020 में गुपचुप शादी कर ली थी। शादी के कुछ सप्ताह बाद ही नताशा की प्रेग्नेंसी की लभर सामने आ गई थी और जल्द ही दोनों माता-पिता बन गए थे।

नीना गुप्ता

neena gupta and viv

मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता का अफेयर वेस्ट इंडीज के पूर्व मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से चला था। दोनों की शादी नहीं हो सकी थी लेकिन नीना प्रेग्नेंट हो गई थी। नीना ने बेटी को जन्म दिया था। नीना और विवियन की बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है। बता दें कि सालों पहले नीना और विवियन अलग हो गए थे।

श्रीदेवी

boney kapoor

हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का नाम भी इस सूची में शामिल है। साल 1986 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था और इसी साल उन्होंने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। शादी से पहले श्रीदवी और बोनी का अफेयर चला था और शादी से पहले श्रीदेवी गर्भवती भी हो गई थीं।

Back to top button
?>