बॉलीवुड

हमेशा-हमेशा के लिए मिथुन की हुई सिंगर पलक मुच्छल, शेयर की शादी की तस्वीरें, बॉलीवुड ने दी बधाई

हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत गायिका पलक मुच्छल दुल्हन बन गई है। पलक मुच्छल ने लोकप्रिय गायक मिथुन शर्मा से शादी रचाई है। दोनों एक ही क्षेत्र से है और इस कपल ने रविवार को धूमधाम से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। नवविवाहित जोड़ी को फैंस और सेलेब्स शादी पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। वहीं अब 37 वर्षीय मिथुन ने 30 वर्षीय पलक से ब्याह रचा लिया। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही है। कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी की खबरें आ गई थी। इसके बाद से ही फैंस को दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखने का इंतजार था।

पलक ने शेयर की शादी की तस्वीरें

अपनी शादी की तस्वीरों को पलक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया। वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने मिथुन संग शादी रचा ली। इंस्टाग्राम पर शादी की तीन तस्वीरों को साझा करने के साथ कैप्शन में पलक ने लिखा कि, ”आज हम दो सदैव के लिये एक हुए”। उन्होंने अपने पति मिथुन को भी टैग किया। बता दें कि इसी कैप्शन के साथ इन तस्वीरों को मिथुन ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है।

mithoon

सोशल मीडिया पर पलक और मिथुन की शादी की तस्वीरों को सेलेब्स और फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों की तस्वीरों को करीब पांच लाख लाइक्स मिल चुके थे। शादी के लिए पलक ने लाल रंग का जोड़ा पहन रखा था तो वहीं मिथुन ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी।

palak and mithoon

दोनों को बधाई देते हुए गायिका तुलसी कुमार ने लिखा है कि, ”आप दोनों इतनी खूबसूरत जोड़ी बना रहे हो @palakmuchhal3 @mithoon11 ”। अभिनेत्री शीबा आकाशदीप साबिर ने लिखा कि, ”आशीर्वाद। दो सुरों का मिलाप”। गीतकार मोहसिन शेख ने लिखा कि, ”बधाई हो @palakmuchhal3 @mithoon11 ”। वहीं भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हार्ट इमोजी कमेंट किए।

palak and mithoo

धारावाहिक ‘अनुपमा’ में लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने लिखा कि, ”आप दोनों को बधाई”’। मशहूर गायक शान ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा है कि, ”एक साथ इतने अद्भुत लग रहे हैं…भगवान आप दोनों को साथ और प्यार के आनंदमय जीवन के साथ आशीर्वाद दें”।

palak and mithoon

Back to top button