Viral

Video : घर के नौकर से पाकिस्तानी लड़की ने चला लिया चक्कर, कर डाली शादी और फिर हुआ ऐसा हश्र !

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से अक्सर कोई न कोई रोचक या अजब गजब खबर सामने आती रहती है। अक्सर इस तरह की ख़बरें खूब सुर्ख़ियों में रहती है कि एक कम उम्र की लड़की ने खुद से उम्र में कई साल बड़े आदमी से शादी कर ली। वहीं कई बार यह भी देखा जाता है कि एक ही शख्स से दो सहेलियों ने ब्याह रचा लिया।

इस तरह के मामले पाकिस्तान से अक्सर सामने आते है वहीं अब एक पाकिस्तानी लड़की ने अपने घर के नौकर को ही अपना दिल दे दिया और फिर उससे ब्याह रचा लिया। यह मामला काफी सुर्ख़ियों में है। यूट्यूब पर एक वीडियो भी चर्चाओं में है जिसमें एक लड़की और उसका पति अपने रिश्ते को लेकर बात कर रहे हैं।

pakistan news

नौकर और मालकिन की प्रेम कहानी चर्चाओं में है। मालकिन का नाम एना और नौकर का नाम इशाया है। दोनों को पहले प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसी बीच एना की शादी की बात दूसरी जगह भी चल रही थी लेकिन एना को अपने लिए दूसरा लड़का पसंद नहीं आ रहा था। उसने इशाया को पसंद कर लिया और बाद में परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हो गया।

pakistan news

पाकिस्तान के मशहूर युट्यूबर सैयद बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे इशाया और एना का साक्षात्कार लें रहे हैं। इस दौरान एना और इशाया ने अपनी प्रेम कहानी, शादी, अपने रिश्ते आदि के बारे में ढेर सारी बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके बीच कैसे ये सब हुआ और रिश्ता कैसे आगे बढ़ गया।

बता दें कि एना पाकिस्‍तान में DHA (डिफेंस हाउंसिंग अथॉरिटी) में रहती हैं। उनके घर में इशाया काम करता था। एना ने बताया कि उनके घर पर काम के लिए इशाया को नौकर उसके पिता ने रखा था। जहां घर पर दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होती रही और यह सिलसिला आगे बढ़ता गया। लड़की ने बताया कि घर में खाना बनाने में भी इशाया उनकी मदद करता था और उसे यह बहुत अच्छा लगता था।

pakistan news

एना ने किया प्रपोज

बता दें कि खाना बनाने के दौरान एना ने इशाया को प्रपोज कर दिया था। एना ने बताया कि उसकी शादी की बात कहीं और चल रही थी लेकिन उन्हें लड़का पसंद नहीं आया था। एना ने बताया कि वो उनकी संपत्ति हड़पना चाहता था और मुझे लालची लगा। एना ने अपने माता-पिता से कहा कि वो ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जो उनसे प्‍यार करता हो। इस मामले में एना को इशाया ठीक लगा।

pakistan news

एना के माता-पिता ने उसकी बात मानी और उसके दिल की बात सुनी। उसने माता-पिता को इशाया को पसंद करने की बात कही। उसके पिता ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। बता दें कि दोनों ईसाई धर्म से संबंधित है। दोनों की शादी ईसाई रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई।

Back to top button