बॉलीवुड

18 साल का हुआ बॉबी देओल का छोटा बेटा धरम, एक्टर ने दादा धर्मेंद्र संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हिंदी सिनेमा में हमेशा ही देओल परिवार भी चर्चा में रहा है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड में देओल परिवार की शुरुआत हुई थी। उनकी विरासत को उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने आगे बढ़ाया। वहीं धर्मेंद्र की बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी बॉलीवुड में काम कर चुकी है।

dharmendra

धर्मेंद्र की तीसरी पीढ़ी ने भी हिंदी सिनेमा में एकदम रख दिए है। बता दें कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। साल 2019 में आई फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ से करण का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। वहीं सनी एक बेटे के और पिता है जिनका नाम राजवीर देओल हैं।

जहां सनी देओल दो बेटों के पिता हैं तो वहीं धर्मेंद्र के छोटे बेटे और सनी के छोटे भाई बॉबी भी दो बेटों के पिता हैं। बॉबी के एक बेटे का नाम आर्यमन देओल और एक का नाम धरम देओल है। इनमें से धरम देओल का हाल ही में जन्मदिन था। 5 नवंबर को बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

bobby deol

शनिवार को इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल ने दो तस्वीरें पोस्ट की थी। दोनों तस्वीरें उनके बेटे धरम देओल के बचपन की है। पहली तस्वीर में छोटे से धरम अपने दादा धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में धरम अपने पिता बॉबी देओल के साथ देखने को मिल रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा कि, ”हैप्पी 18वां माय धरम…लव यू बेटा”

bobby deol

सेलेब्स ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉबी देओल की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए। धरम को कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अभिनेता सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने लिखा है कि, ”हैप्पी 18 माय धरम। आपको बहुत प्यार”। अभिनेता राहुल देव ने लिखा है कि, ”हैप्पी हैप्पी बर्थडे”।

dharam deol

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले अभिनेता सचिन श्रॉफ ने कमेंट किया कि, ”धरम को जन्मदिन की बधाई”। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता दर्शन कुमार ने लिखा कि, ”हैप्पी बर्थडे धरम। आप दुनिया की कामना करते हैं”। धरम को जन्मदि पर अपने बड़े पापा यानी कि सनी देओल से भी शुभकामनाएं मिली। उन्होंने लिखा कि, ”जन्मदिन की शुभकामनाएं धरम”।

dharam deol

अभिनेता चंकी पांडे ने कमेंट किया कि, ”जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रिय धरम”। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि, ”हैप्पी हैप्पी बर्थडे”। जूनियर बच्चन यानी कि अभिषेक बच्चन ने भी धरम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिशेक ने कमेंट किया कि, ”हैप्पी बर्थडे”।

dharam deol

बड़ा बेटा आर्यमन है 21 साल का

वहीं बॉबी देओल का बड़ा बेटा आर्यमन देओल 21 साल का हो चुका है। इस साल 16 जून को आर्यमन 21 साल के हुए थे। उनके जन्मिदन पर भी बॉबी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। बॉबी ने लिखा था कि ”जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी एंजल”।

Back to top button
?>