बॉलीवुड

4 शादी करके बर्बाद हो गई यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में पहली फिल्म से ही मचा दिया था धमाल

पाकिस्तान से कई कलाकार भारत में अपना करियर बनाने के लिए आए। कई कलाकार सफल रहे तो यहीं के होकर रह गए और कई फ्लॉप हुए तो वापस अपने देश चले गए। इस सूची में अभिनेत्री जेबा बख्तियार का नाम भी शामिल है।

actress zeba bakhtiar

90 के दशक में जेबा बख्तियार ने हिंदी सिनेमा में काम किया था। वे अपनी फिल्मों से कम अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा चर्चा में रही थीं। बता दें कि जेबा को बॉलीवुड में चांस दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर ने दिया था। जेबा को राज कपूर की खोज कहा जाता है।

हिंदी सिनेमा में जेबा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हिना’ से की थी। इस फिल्म में जेबा ने दिग्गज और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर संग काम किया था। बता दें कि यह फिल्म खूब पसंद की गई थी और जेबा को भी। हालांकि इसके बाद जेबा गायब हो गई और अब वे गुमनामी का जीवन जी रही है।

जेबा की बात आज उनके जन्मदिन के मौके पर। जेबा का जन्म 5 नवंबर 1965 को पाकिस्तान में हुआ था। जेबा का एक्टिंग डेब्यू पाकिस्तानी टीवी सीरियल अनारकली से हुआ था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखे थे। राज कपूर जेबा की खूबसूरती से प्रभवित थे और उन्होंने जेबा को फिल्म ‘हिना’ ऑफर कर दी थी।

बात जेबा के निजी जीवन की करें तो उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि चार शादियां की। उनकी पहली शादी सलमान वालियानी नाम के शख्स से हुई थी। दोनों एक बेटी के माता-पिता बने लेकिन फिर तलाक लेकर अलग हो गए थे।

zeba bakhtiar

पहली शादी टूट जाने के बाद जेबा ने एक बार फिर से शादी करने का मन बनाया। इस बार उनके दूल्हे बने बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी। हालांकि इस शादी में भी वहीं हुआ जो पहले हो चुका था। जावेद और जेबा की शादी लंबी नहीं टिकी और जल्द ही दोनों को तलाक लेकर अलग-अलग होना पड़ा।

zeba

जेबा ने तीसरी शादी हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक अदनान सामी से की थी। दोनों कलाकारों की शादी साल 1993 में हुई थी। हालांकि जेबा बख्तियार की यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। साल 1997 में जेबा ने अदनान से भी तलाक ले लिया। आपको बता दें कि जेबा और अदनान का एक बीटा अजान है। जेबा और अजान अब पाकिस्तान में ही रहते हैं।

zeba bakhtiar

बॉलीवुड में काम करने और भारत में सालों तक रहने के बाद जेबा पाकिस्तान चली गईं और उन्होंने वहां जाकर चौथी शादी की। उनकी चौथी शादी सोहेल खान लेगारी नाम के शख्स से हुई थी।

zeba bakhtiar

Back to top button