बॉलीवुड

जब नशे में डिंपल पर टूट पड़े थे विनोद खन्ना, कट बोलने के बाद भी करते रहे किस, भाग गई थी एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे विनोद खन्ना एक जमाने में ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन को अपनी दमदार अदाकारी और लुक्स से टक्कर दिया करते थे। विनोद खन्ना ने 70 और 80 के दशक में बड़ा नाम कमाया था। वहीं 90 के दशक में भी उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया।

विनोद खन्ना को लेकर यह भी कहा जाता है कि वे फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपनी हीरोइन संग बहक जाया करते थे और जबरदस्ती करने लगते थे। विनोद ने साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ के समय मशहूर अभिनेत्री माधुरी संग ऐसा किया था। वहीं आगे जाकर उन्होंने सेट पर डिंपल कपाड़िया संग भी ऐसी हरकत की थी।

madhuri dixit and vinod khanna

विनोद खन्ना ने एक बार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया संग जबरदस्ती की थी। विनोद ने डिंपल संग गंदी हरकत कर दी थी। इससे डिंपल हैरान रह गई थी और सेट से चली गई थी। बात है फिल्म ‘प्रेम धर्म’ के शूट के समय की। दोनों की यह फिल्म साल चर्चा में रही थी।

vinod khanna and dimple kapadia

पहले आपको बता दें कि विनोद ने बड़े पर्दे पर पांच साल के लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी। साल 1982 में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु ओशो का दामन थाम लिया था और वे साधु बनने के लिए अमेरिका चले गए थे लेकिन पांच साल के बाद वे वापस भारत आ गए थे और बॉलीवुड में वापसी की।

vinod khanna

बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने महेश भट्ट की दो फ़िल्में साइन की। इनमें ‘प्रेम धर्म’ भी शामिल रही। फिल्म के लिए एक दिन रात के समय में डिंपल और विनोद के बीच इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था। सीन यह था कि विनोद को डिंपल को किस करने के आबाद गले लगाना था।

विनोद और डिंपल दोनों ने अपनी पोजीशन ले ली और शूट शुरू हो गया। विनोद डिंपल को किस करते रहे और फिर उन्हें गले भी लगाया। महेश भट्ट सीन बेहतर तरीके से शूट करना छाते थे ऐसे में वे टीम के साथ कुछ दूर पर चले गए। उन्होंने इसके बाद ‘काट’ कहा लेकिन विनोद बहक चुके थे। उन्होंने डिंपल को छोड़ नहीं रहते और उन्हें लगातार किस करते रहे और उन्हें जकड़ लिया।

dimple kapadia and vinod khanna

दूरी पर होने के चलते महेश की आवाज विनोद तक नहीं पहुंच पाई। जब विनोद ने डिंपल को नहीं छोड़ा तो अपनी टीम के साथ महेश नजदीक आए और फिर ‘कट’ कहा। इसके बाद विनोद ने डिंपल को छोड़ दिया। डिंपल हैरान थी कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। इसके बाद वे दौड़ते हुए मेकअप रूम में चली गईं।

vinod khanna and dimple kapadia

महेश भट्ट ने कहा था की विनोद खन्ना नशे में थे और वे नशे में बहक गए थे। विनोद को महेश ने डिंपल से माफी मांगने के लिए कहा था। इसके बाद विनोद ने अभिनेत्री से माफी मांगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस खबर को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

vinod khanna and dimple kapadia

Back to top button