बॉलीवुड

विराट कोहली ने इस शख्स के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, BCCI ने शेयर किया Video, दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। विराट इन दिनों टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। विराट ने जन्मदिन के ख़ास मौके पर अपने साथियों के साथ जन्मदिन का केक काटा।

virat kohli

BCCI ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन भी जन्मदिन का केक काट रहे हैं। बता दें कि विराट के साथ ही 5 नवंबर को कोच पैडी अप्टन का भी जन्मदिन होता है। वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में BCCI ने लिखा है कि, ”ऑस्ट्रेलिया में जन्मदिन समारोह चालू। जन्मदिन की शुभकामनाएं @imVkohli और @PaddyUpton1”।

BCCI ने विराट के जन्मदिन पर किया ख़ास ट्वीट

BCCI ने इससे पहले एक ट्वीट कर विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी भी। ट्वीट में BCCI ने विराट की तस्वीर साझा करने के साथ लिखा कि, ”477 इंटरनेशनल मैच। 24350 रन। 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता। विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं”।


पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहनवाज दहानी ने एक दिन पहले ही किया ट्वीट

विराट कोहली को जन्मदिन पर देश दुनिया के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहनवाज दहानी ने तो विराट को एक दिन पहले ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दे डाली। उन्होंने विराट संग अपनी तस्वीर साझा कर लिखा कि, ”क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाले कलाकार को शुभकामना देने के लिए बस 5 नवंबर का इंतजार नहीं कर सकता था। जन्मदिन की शुभकामनाएं @imVkohli। #GOAT। अपने दिन का आनंद लें भाई और दुनिया का मनोरंजन करते रहें”।


वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और विराट के ख़ास दोस्त एबी डिविलियर्स ने विराट के लिए ख़ास वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि, ”मैं आपको जन्मदिन की बधाई देता हूं। उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा हो। आप एक अच्छे क्रिकेटर तो हैं एक अच्छे इंसान भी हैं। मुझसे दोस्ती के लिए धन्यवाद। आपके और टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप शानदार हो। उम्मीद है फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला हो। वह काफी रोमांचक होगा”।


विराट को जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, युवराज सिंह, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, वेंकटेश अय्यर, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन मैक्सवेल, इरफ़ान पठान, युसूफ पठान सहित ढेरों क्रिकेटर्स ने भी शुभकामनाएं दी।

Back to top button