बॉलीवुड

एक तस्वीर से हुआ था KL राहुल और अथिया की प्रेम कहानी का खुलसा, फ़िल्मी थी दोनों की पहली मुलाकात

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी 30 साल की हो गई हैं। हर साल 5 नवंबर को अथिया शेट्टी अपना जन्मदिन मनाती हैं। अथिया का जन्म 5 नवंबर 1992 को ‘मायानगरी’ मुंबई में हुआ था। अथिया ने बॉलीवुड में काम किया लेकिन सफलता और लोकप्रियता उन्हें छू भी नहीं पाई।

athiya shetty

अथिया सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं। सुनील और माना का एक बेटा अहान शेट्टी भी है। अहान भी बॉलीवुड अभिनेता है। कपल की बेटी बड़ी है और बेटा छोटा। बता दें कि सात साल पहले अथिया ने हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे लेकिन फ़िल्मी दुनिया में वे फ्लॉप रही है।

‘हीरो’ से हुआ ‘हीरोइन’ अथिया का डेब्यू

athiya shetty

साल 2015 में करीब 23 साल की उम्र में अथिया का बॉलीवुड डेब्यू हुआ। उनकी पहली फिल्म थी ‘हीरो’। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसमें उन्होंने अभिनेता सूरज पंचोली संग काम किया था। इस फिल्म के बाद अथिया को अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ में देखा गया था।

athiya shetty and sunil shetty

आगे अथिया ने ‘नवाबजादे’, ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन सुनील शेट्टी की बेटी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। उनकी अदाकारी को लोगों ने पसंद नहीं किया। सात साल के करियर में अथिया ने पांच फ़िल्में की और सभी फ्लॉप रही।

क्रिकेटर KL राहुल संग अफेयर से बटोरी सुर्खियां

kl rahul and athiya shetty

अथिया भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज के. एल राहुल (KL Rahul) संग अफेयर को लेकर सुर्खियाना बटोरती रहती हैं। बता दें कि दोनों को एक दूजे को डेट करते हुए लंबा समय हो गया है। दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। कपल की प्रेम कहानी जगजाहिर है।

बताया जाता है कि राहुल और अथिया की पहली मुलाकात उनके एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों के बीच के रिश्ते और चर्चाएं उस समय शुरू हुई तब दोनों ने एक दुसरे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। बता दें कि साल 2019 से दोनों रिश्ते में है। दोनों अब बिना किसी की परवाह किए एक दूजे पर खुल्ल्म खुल्ला प्यार लुटाते हैं।

kl rahul and athiya shetty

ऐसे हुआ था कपल की लव स्टोरी का खुलासा

साल 2019 में अथिया की ख़ास दोस्त अनुष्का रंजन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में अनुष्का और अथिया के साथ राहुल भी नजर आ रहे थे। तीनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने माना कि राहुल और अथिया डेट कर रहे हैं और ऐसा हुआ भी।

athiya shetty and kl rahul

राहुल ने लगाई रिश्ते पर मुहर

साल 2021 में राहुल ने अथिया संग अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। तब उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान अथिया को पार्टनर बताया था।

जल्द शादी करेंगे राहुल-अथिया

राहुल और अथिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। टी-20 विश्वकप के बाद दोनों दिसंबर या जनवरी में सात फेरे लेकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हॉउस पर होगी।

Back to top button