बॉलीवुड

पैसे आते ही घमंडी हुआ ‘कच्चा बादाम’ फेम भुबन, कहा- मैं गाड़ी से घिरा रहता हूं, अब टाइम नहीं है

सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि सोशल मीडिया लोगों की जिंदगियां भी बदलता है। लोगों की किस्मत भी बदलता है। आए दिन इस तरह के उदाहरण देखने को मिलते है। सोशल मीडिया पर कई लोग मनोरंजन करते हैं तो वहीं कई लोग लोगों का मनोरंजन करके पैसा भी कमाते हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग वायरल होते रहते हैं। कोई गाना गाकर सुर्ख़ियों में आ जाता है तो कोई किसी गाने पर डांस करके। कुछ महीनों पहले भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) नाम का एक शख्स काफी सुर्ख़ियों में रहा था। शायद आप पहचान गए होंगे कि बात किसकी हो रही है। भुबन बड्याकर कच्चा बादाम गाने को गाकर रातों-रात चर्चा में आ गए थे।

Bhuban Badyakar

भुबन बड्याकर किसी पहचाना के मोहताज नहीं हैं। भुबन कभी मूंगफली बेचा करते थे। मूंगफली वे गाना गा गाकर बेचते थे। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था और उनका यह अंदाज लोगों को पसंद आया था। इसके बाद भुबन ने ‘कच्चा बादाम’ गाना गाया था। इसके बाद तो उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे। उनके गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी बीच खबरें है कि अब वे नया एल्बम लेकर आ रहे हैं।

Bhuban Badyakar

अपने नए एल्बम की तैयरिन के बीच भुबन ने एक बड़ा बयान भी दिया है। बता दें कि बीते कुछ महीनों में भुबन की जिंदगी में गजब का बदलाव आया है। उनका रहन-सहन, पहनावा, खाना-पीना बदल चुका है।

Bhuban Badyakar

कच्चा बादाम गाने को गाकर भुबन रातों-रात सितारा बन गए हैं। आज भला उन्हें कौन नहीं जानता है। अब जल्द वो अपने गाने के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इसके साथ ही उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। वे अब एक सेलिब्रिटी बन चुके है। उन्होंने हाल ही में एक समाचार चैनल से बातचीत में बताया कि, ”एलबम का नाम है- अब मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा”।

Bhuban Badyakar

भुबन की यात्रा है ‘अब मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा’ एल्बम, तीन गाने है शामिल

‘अब मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा’ एल्बम भुबन के दिल के काफी करीब है। इस एल्बम में तीन गाने है और इस एल्बम में भुबन की जिंदगी की पहले की यात्रा को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी में ही मेरी फेमस होने से पहले की कहानी शामिल है।

मूंगफली बेचने का समय नहीं, गाड़ी से घिरा रहता हूं

Bhuban Badyakar

भुबन ने कहा कि मैं अब मूंगफली नहीं बेचना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अब व्यस्त हूं। मेरे पास समय नहीं हैं। मेरे पास गाड़ी है अब। मैं उसी से घिरा रहता हूं। उन्होंने आगे खुद को भाग्यशाली बताया और इस बात पर खुशी जताई कि मुझे लोग अब सुनना चाहते हैं।

Back to top button