बॉलीवुड

रेखा की तरह ही बेहद सुंदर हैं उनकी बहन राधा, खूबसूरती देख ऋषि कपूर के पिता ने किया था ऐसा काम

रेखा की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में होती है। महज 15 साल की छोटी सी उम्र में रेखा ने फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। बॉलीवुड में रेखा ने कुछ सालों में ही अपनी पहचान बना ली थी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेखा जल्द ही हिंदी सनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार हो गई थीं।

रेखा ने अपने बेहतरीन अभिनय से तो फैंस का दिल जीता ही वहीं वे अपने डांस और खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही है। रेखा जितनी चर्चा में अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर रही उतनी ही चर्चा उनकी निजी जिंदगी पर भी हुई। उनके कई अफेयर रहे। शादी भी हुई। पति से तलाक हुआ। पति ने फांसी लगा ली। इसके बावजूद आज भी रेखा सुहागन की तरह सजती है।

rekha

बता दें कि रेखा अभिनेता पिता और अभिनेत्री मां की संतान है। 68 वर्षीय रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम जेमिनी गणेसन था जो कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार थे। वहीं उनकी मां पुष्पावल्ली भी अभिनेत्री थीं। वैसे आज हम आपसे रेखा की बहन राधा के बारे में बात करेंगे जिन्हे दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर ने फिल्म ऑफर कर दी थी।

गौरतलब है कि रेखा की तरह ही उनकी बहन राधा भी बेहद खूबसूरत है। कभी राधा मॉडलिंग किया करती थीं। उन्हें मॉडलिंग इस कदर पसंद थी कि इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। राधा कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आ चुकी है लेकिन मॉडलिंग से भी उनका ख़ास लगाव रहा है।


राधा ने कई तमिल फिल्मों में काम किया था। वहीं तब ही वे कई मशहूर मैगजीन्स के लिए मॉडलिंग भी करती थीं। उन्हें फिल्मों से ज्यादा रुझान मॉडलिंग के क्षेत्र में था। अपनी बहन रेखा की तरह ही राधा ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित किया।

rekha sister radha

राज कपूर ने ऑफर की ‘बॉबी’, राधा ने ठुकरा दी

साल 1973 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉबी’ में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने काम किया था। राज कपूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। राज ने इस फिल्म के लिए पहले राधा को अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।

शादीशुदा हैं राधा

रेखा की बहन राधा शादीशुदा हैं। उनकी पति का नाम उस्मान सईद हैं। दोनों बचपन के बेहद अच्छे दोस्त है। शादी के बाद पति संग राधा भारत छोड़कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। दोनों दो बेटों नाविद और अमन के माता-पिता है।

Back to top button
?>