बॉलीवुड

चोरी-छिपे राहुल से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई अथिया शेट्टी, इस क्रिकेटर की वाइफ ने शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्वकप 2022 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अब तक अपने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। भारत को टी-20 विश्वकप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसा होता है तो भारत दूसरी बार टी-20 क्रिकेट का बादशाह बन जाएगा।

india

भारतीय क्रिकेटर्स के साथ उनकी पार्टनर और उनकी पत्नियांभी पहुंची है। स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धरणश्री वर्मा भी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। वहीं अब ऑस्ट्रलिया से बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि अथिया भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की गर्लफ्रेंड हैं।

kl and athiya

गौरतलब है कि केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर चुके है। इसी बीच अथिया ऑस्ट्रेलिया में नजर आईं। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ मैच अथिया शेट्टी ने भी स्टेडियम में बैठकर देखा था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में धनश्री और अथिया के साथ सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी नजर आ रही है।

athiya shetty

बता दें कि स्टेडियम की इसी तस्वीर को अथिया ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें राहुल ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास को अपने एक बेहतरीन थ्रो से रन आउट कर दिया था।

बांग्लादेश के खिलाफ राहुल ने जड़ा था ताबड़तोड़ अर्द्धशतक

बता दें कि इस विश्वकप में राहुल फॉर्म से जूझते हुए नजर आए। पाकिस्तान, नीदरलैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत रहा लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने इस मैच में 156.25 की तेज स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले।

kl rahul

जल्द शादी करने वाले है राहुल-अथिया

बता दें कि अथिया और राहुल को एक दूजे को डेट करते हुए अच्छा समय हो गया है। दोनों की शादी की ख़बरें भी आ चुकी हैं। दोनों टी-20 विश्वकप के समापन के बाद दिसंबर-जनवरी में सात फेरे लें सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हॉउस पर होगी।

kl rahul and athiya shetty

Back to top button