बॉलीवुड

3 साल बाद भारत आई प्रियंका के बॉडीगार्ड के खूब हो रहे चर्चे, तेवर देख लोगों ने कहा- सुपरस्टार

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भारत आई है। करीब तीन साल के बाद प्रियंका चोपड़ा का भारत आना हुआ है। बता दें कि साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में शिफ्ट हो गई थी। करीब तीन साल के बाद अब वे अपने देश भारत आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका के भारत आने की ख़बरें खूब सुर्ख़ियों में है। प्रियंका कई इवेंट्स में शामिल हो रही है। हाल ही में वे अपनी पसंदीदा जगह मरीन ड्राइव पर भी पहुंची थीं। हालांकि प्रियंका के साथ ही उनके बॉडीगार्ड की भी खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका के बॉडीगार्ड के तेवर देखकर लोग उसे सुपरस्टार कह रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन दिनों प्रियंका ‘मायानगरी’ मुंबई में समय बिता रही है। अमेरिका से उनके साथ उनका बॉडीगार्ड भी भारत आया है। उसे देखकर लोग उसकी तारीफ़ कर रहे हैं और उसे एक सुपरस्टार जैसा बता रहे है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मुंबई में ताज होटल में पहुंची थीं। तब उनके साथ उनका बॉडीगार्ड भी मौजूद था। जब प्रियंका को देखकर उनके फैंस और पैपराजी उनके नजदीक आने लगे तो बॉडीगार्ड ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक दिया।

हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो साझा किया है जो कि ताज होटल के भीतर का है। वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”प्रियंका चोपड़ा ताज लैंड में नजर आईं”। वीडियो में प्रियंका हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही है। ख़ास बात यह है कि फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने जितनी तवज्जो प्रियंका को दी है उतनी ही चर्चा उनके बॉडीगार्ड की भी हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका चोपड़ा ताज होटल में ओवरसाइज कोट और लूज पैंट्स पहने नजर आईं। इस दौरान पास ही उनका बॉडीगार्ड भी नजर आया। वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर संचार लिखे जाने तक 63 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हैं कि, ”इसका बॉडीगार्ड विदेशी क्यों है”।

इस एक्टर से हुई प्रियंका के बॉडीगार्ड की तुलना

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड की तुलना लोग एक हॉलीवुड स्टार से कर रहे है। एक यूजर ने लिखा हैं कि, ”प्रियंका का बॉडीगार्ड रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है”। वहीं एक ने लिखा है कि, ”प्रियंका का बॉडीगार्ड डेडपूल जैसा है”। जबकि एक अन्य ने लिखा कि, ”प्रियंका बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं”। बता दें कि रॉयन रेनोल्ड्स बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म डेडपूल में काम किया था।

बात अब प्रियंका के वर्कफ़्रंट की करें तो हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी की है। बता दें कि यह प्रियंका की डेब्यू वेब सीरीज है। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही प्रियंका बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इनमें उनका साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी देगी। इसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे है।

Back to top button