बॉलीवुड

जान्हवी कपूर को निहारती रही रेखा, देखते ही झट से लगा लिया गले, Video ने जीत लिया फैंस का दिल

हिंदी सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ रिलीज हो चुकी है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी पहुंची। इस दौरान रेखा ने श्रीदेवी की लाड़ली जान्हवी पर खूब प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे है।

rekha and janhvi

फैंस रेखा और जान्हवी पर जमकर प्यार बरसा रहे है और कमेंट्स कर अपनी बात रख रहे है। गुरुवार शाम को ‘मिली’ की स्क्रीनिंग मुंबई में रकाही गई थी। कई सेलेब्स जान्हवी की फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान रेखा भी नजर आईं। कुछ दिनों पहले रेखा हेमा मालिनी के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुई थी वहीं अब उन्हें ‘मिली’ की स्क्रीनिंग पर देखा गया।

rekha

‘मिली’ की स्क्रीनिंग के मौके पर रेखा सज धज कर सुहागन की तरह पहुंची थीं। बता देब कि रेखा जिस भी इवेंट में जाती हैं वे अपने इसी अंदाज में नजर आती है। सोशल मीडिया पर जान्हवी और रेखा का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने साझा किया है जो कि फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

जान्हवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म ‘मिली’ की स्क्रीनिंग मुंबई में जुहू में रखी गई थी। जान्हवी की फिल्म देखने रेखा भी पहुंची थी। वे हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही थी जबकि जान्हवी ने भी अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान जान्हवी और रेखा एक दूजे से गले लगकर मिली। रेखा ने जान्हवी को खूब प्यार दिया।

rekha and janhvi

वायरल भयानी ने दोनों हसीनाओं का वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि, ”जुहू में रेखा ने जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ की स्क्रीनिंग अटेंड की”। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि रेखा अपने गाल पर अपना हाथ रखकर जान्हवी को निहार रही है। वहीं जैसे ही जान्हवी रेखा के पास आती हैं वैसे ही रेखा उन्हें गले लगा लेती है। दोनों बेहद खुशी के साथ एक दूजे से मिलती है। दोनों फिर बातचीत करने लगती है और साथ में तस्वीरें क्लिक करवाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि, ”इस अद्भुत सुंदरता को देखो! वाह रेखा”। एक ने लिखा कि, ”यार ये रेखा अजा भी क्या लगती है”। एक ने कमेंट किया कि, ”रेखाजी…दीवा…बहुत खूबसूरत”। वहीं एक ने लिखा कि, ”बॉलीवुड की तरफ से देखने के लिए सब कुछ कितना खूबसूरत है। बहुत दिनो के बाद कुछ अच्छा लगा को मिला”।

जान्हवी और सनी कौशल की फिल्म ‘मिली’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इसके निर्माता जान्हवी के पिता बोनी कपूर हैं। मथुकुट्टी ज़ेवियर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में जान्हवी और सनी के अलावा अहम रोल में मनोज पाहवा और संजय सूरी भी है।

Back to top button