बॉलीवुड

कई मर्दों संग लड़ाया इश्क, फिर भी नहीं की शादी, 52 साल की उम्र में भी क्यों कुंवारी है तब्बू ?

हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू 52 साल की हो गई हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदराबाद में हुआ था। हैदराबाद में जन्मीं तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज भी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने समय में कई फिल्मों में कमा किया हैं खैर तब्बू के जन्मदिन के मौके पर बात तब्बू की ही करते हैं।

tabu

उम्र के पांच दशक पूरे करने के बाद भी तब्बू की खूबसूरती बरकरार है। तब्बू का फ़िल्मी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन वहीं दूसरी ओर तब्बू की निजी जिंदगी ऐसी नहीं रही। उनके कई अफेयर रहे लेकिन
किसी के भी साथ उनके प्यार को कोई मंजिल नहीं मिल पाई। तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की है। 52 साल की उम्र में भी वे कुंवारी है।

tabu

अजय देवगन के कारण रह गई कुंवारी

तब्बू ने आखिर शादी क्यों नहीं की, वे कुंवारी क्यों रह गई ? इन सवलों के जवाब तब्बू के ही पास है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसके पीछे का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को बताया था। बता दें कि तब्बू और अजय बेहद अच्छे दोस्त है। दोनों ने बड़े पर्दे पर भी साथ काम किया है और दोनों की जोड़ी फैंस ने खूब पसंद भी की थी।

साजिद नाडियाडवाला संग जुड़ा नाम

tabu

तब्बू का नाम कभी बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला संग जुड़ा था। बता दें कि जब साजिद की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती का निधन हो गया था इसके बाद साजिद तब्बू के करीब आए थे। लेकिन साजिद के लिए तब दिव्या को भूलना मुश्किल हो रहा था। इस वजह से तब्बू संग उनका रिश्ता डगमगाने लगा था। जल्द ही दोनों अलग हो गए।

फिर नागार्जुन के करीब आई तब्बू

साजिद खान से अलग होने के बाद तब्बू को उस समय दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन का साथ मिला। बता दें कि इन दोनों कलाकारों का भी अफेयर चला है। लेकिन नागार्जुन के पहले से शादीशुदा होने के कारण इस रिश्ते को भी कोई मंजिल नहीं मिल सकी। दोनों साथ तो रहे लेकिन साथ जल्द ही छूट गया था। बता दें कि दोनों ने एक दूजे को 10 साल तक डेट किया था।

tabu and nagarjuna

दो अफेयर के बाद एक बार फिर से तब्बू को प्यार हुआ। इस बार उन्होंने दिल दिया अभिनेता संजय कपूर को। लेकिन वही हुआ जो पहले दो बार हो चुका था। एक बार फिर से तब्बू का ब्रेकअप हो गया।

tabu and sanjay kapoor

बिन शादी मां बनने के सवाल पर दिया था ऐसा जवाब

तब्बू से एक साक्षात्कार के दौरान मां बनने को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने बताया था कि, ”अगर मैं मदरहुड को ना कहूंगी तो ये बेवकूफी होगी। कभी-कभी मां बनने की इच्छा होती है, शादी की भी। लेकिन मेरे अंदर मौजूद समझदार और तर्कसंगत हिस्सा इसे चुप करा देता है। मुझे शादी से बाहर बच्चा करने से दिक्कत नही। इसमें कुछ गलत नहीं। अगर मैं मां बनना चाहूं तो कोई रोक नहीं सकता मुझे। लेकिन मैं जानबूझकर बच्चे को दोनों पेरेंट्स से अलग नहीं करना चाहूंगी।

tabu

Back to top button