बॉलीवुडविशेष

पाकिस्तानी एक्ट्रेस की घटिया सोच, कहा- अगर इंडिया को हराया तो जिम्बाब्वे वाले से शादी कर लूंगी

पाकिस्तानी कभी अपनी हरकतों से बज नहीं आते है। पाकिस्तान के नेता हो, क्रिकेटर हो या फ़िल्मी कलाकार हो सभी भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते है। कई बार पाकिस्तानी भारत के खिलाफ काफी घटिया हरकत कर जाते है। हाल ही में ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की एक अभिनेत्री ने किया है लकिन वो जमकर ट्रोल हो रही है।

बात हो रही है पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी के बारे में। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है जो काफी चर्चाओं में है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने ट्वीट कर टी 20 विश्वकप 2022 में भारत की हार की कामना की है। वो भी उस टीम के खिलाफ जिसके खिलाफ पाकिस्तान खुद इस विश्वकप में हार चुकी है और इस हार पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जमकर फजीहत हुई थी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस विश्वकप में अब तक अपने चार मैच खेल चुकी है। टीम को चार में से एक मैच में हार और तीन मैच में जीत नसीब हुई है। भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ है। भारतीय फैंस और भारत को पूरी उम्म्मीद है कि भारत जिम्बाब्वे को हराकर सेमी फाइनल में आसानी से एंट्री ले लेगी।

किसी के मन भी यह ख्याल नहीं है कि भारत जिम्बाब्वे से हार जाएगा या जिम्बाब्वे टीम भारत पर भारी पड़ेगी लेकिन पाकिस्तानियों का इलाज ही क्या है। उन्हें तो लाइलाज बेमारी है। भारत के खिलाफ बस जहर उगलना है और घटिया बातें करनी है। भारत और जिम्बाब्वे के मैच से पहले सेहर शिनवारी ने भी अपनी घटिया सोच का नजारा पेश कर दिया।

सेहर शिनवारी ने यह तक कह दिया कि अगर जिम्बाब्वे की टीम भारत को हराती है तो वो जिम्बाब्वे के किसी लड़के से शादी कर लेगी। इस अभिनेत्री का ट्वीट खूब सुर्ख़ियों में है। सेहर शिनवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी कर लूंगी, अगर उनकी टीम चमत्कारिक ढंग से भारत को अगले मैच में हरा दे”।


यूजर्स ने लगाई सेहर को जमकर लताड़

सेहर की लोगों ने इस ट्वीट के बाद अक्ल ठिकाने लगा दी। उन्हें अपने इस टिप्पणी के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है कि, ”फिर तो मुझे दुख होगा, क्योंकि आपकी शादी नहीं होने वाली”।

ind vs zim

एक ने लिखा कि, ”लेकिन बात यह है कि क्या जिम्बाब्वे का कोई लड़का आपसे शादी करेगा?”। वहीं एक यूजर ने सेहर को लताड़ लगाते हुए लिखा कि, ”ना नो मन तेल होगा ना राधा नाचेगी , मुझे नहीं लगता है आप की शादी होगी क्योकि जिम्बाब्वे भारत को हरा नहीं पायेगा। वैसे भारतीय इतने बुरे थोड़े ही है विचार बदलिए ”।

ind vs zim

Back to top button