बॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर जानलेवा हमला, खुशी के मौके पर चले पत्थर, शो छोड़कर भागी एक्ट्रेस

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा और मशहूर नाम है। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर लाखों फैंस बनाए हैं। बता दें कि एक अभिनेत्री होने के साथ ही अक्षरा सिंह सहंदरा गायिका भी हैं। वे अक्सर लाइव स्टेज शो भी करती हैं। हाल ही में वे एक और शो में शामिल हुई थी लेकिन वहां उनके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।

एक इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह पर पत्थरबाजी हुई। इस घटना से अफरा तफरी मच गई और अभिनेत्री को शो छोड़कर जाना पड़ा। हाल ही में अभिनेत्री बदलापुर महोत्सव में शामिल हुई थीं लेकिन वहां उन्हें कुछ इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा जिससे यकीनन अभिनेत्री का दिल आहत हुआ होगा।

हाल ही में गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन अभिनेत्री प्रस्तुति देने के लिए मंच पर पहुंची थीं। तब ही बावला खड़ा हो गया। अक्षरा के आने पर लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गनीमत रही कि एक्ट्रेस को कुछ हुआ नहीं। बता दें कि यह एक्ट्रेस पर जानलेवा हमला था।

akshara

अक्षरा सिंह कार्यक्रम में अपने गानों पर डांस कर रही थीं तब ही कुछ लोगों ने बवाल खड़ा कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने मंच पर पत्थर फेंके। इसके अलावा कई लोगों ने अक्षरा पर कागज भी फेंके। बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है जहां पर यह सब बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन अक्षरा की मौजूदगी में हुआ।

अक्षरा ने छोड़ा मंच, नाराज होकर चली गई एक्ट्रेस

लोगों की इस घटिया हरकत से अक्षरा सिंह को बड़ा झटका लगा। इसके बाद उनका यहां रुकने का कोई अर्थ नहीं था। एक्ट्रेस जल्द ही मंच छोड़कर चली गई।


क्यों हुआ बवाल, क्यों चले पत्थर ?

यह भी जानना जरूरी है कि आखिर किस बात पर इतना बड़ा बवाल हो गया कि लोगों ने मंच पर पत्थर चला दिए। मना जा रहा है कि अधिक भीड़ होने के चलते यह सब हुआ। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के दौरान अक्षरा के सतह ही मंच पर ‘हर-हर शम्भू’ गाना गाने वाली गायिका अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थीं। दोनों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


पुलिस से भी काबू नहीं हुई भीड़

अक्षरा सिंह की एक बड़ी और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारी भीड़ को पुलिस ने बल का उपयोग करके नियंत्रण करना चाहा लेकिन अक्षरा की दीवनगी इस कदर की है कि पुलिस भी उस पर काबू नहीं पा सकी।

Back to top button