राशिफल

Rashifal 4 November: आज सात राशियों को मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद, घर परिवार में आएगी खुशहाली

हम आपको शुक्रवार 4 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आज के दिन ननिहाल पक्ष से झगड़ा ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। मन में किसी प्रकार की शंका हो सकती है। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है। आप कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं। छोटे बच्चे पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता खुश रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कारोबारियों को आज मुनाफा मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। हेल्थ की बात करे तो किसी भी बात की अधिक चिंता आपको हाई. बी.पी. का शिकार बना सकती है। आप अगर ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ आपको अपने क्रोध और अति आत्मविश्वास पर कंट्रोल करना आवश्यक है

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। आपको दोस्त के घर आचानक जाना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। दुर्घटना हो सकती है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहें है वह अपना प्रयास जारी रखें, उनको जल्द ही शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों‌। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। व्यापारी वर्ग अपनी जमा पूंजी को निवेश की प्लानिंग करना शुरू कर दें। आने वाला समय निवेश के लिए अच्छा साबित होगा। युवावर्ग किसी भी अजनबी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। रक्तचाप से संबंधित रोगियों को अपना ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो कहासुनी हो सकती है। आज आप पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। दौड़धूप अधिक होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते आयेंगे।

आपने Rashifal 4 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button