बॉलीवुड

57 साल के होने पर जमकर नाचे शाहरुख़ ख़ान, ‘छैंया-छैंया’ पर किया जोरदार डांस, फैंस के बीच काटा केक

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ख़ान ने अपने हजारों फैंस के बीच अपना 57वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख़ ख़ान 2 नवंबर को 57 साल के हो गए हैं। रात को ही शाहरुख़ के घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। शाहरुख़ ने फैंस को निराश नहीं किया और वे अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए बाहर निकले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by King_shah.rukh.khan (@king_shah.rukh.khan)


अपने घर के बाहर आकर शाहरुख़ ने फैंस का हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं शाहरुख़ ने अपने जन्मदिन के मौके पर ‘छैया छैया’ गाने पर डांस भी किया और फैंस के बीच जन्मदिन के मौके पर केक भी काटा। सोशल मीडिया पर शाहरुख़ के जन्मदिन के जश्न के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इनमें अभिनेता अपने हजारों फैंस के साथ देखने को मिल रहे हैं।

shahrukh khan

शाहरुख़ के जन्मदिन पर ऐसी खबरें आई थी कि किसी पांच सितारा होटल में अभिनेता अपने फैंस के साथ मौजूद रहेंगे। वहां एक इवेंट होगा और शारुख फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। बाद में ऐसा हुआ भी। तस्वीरें और वीडियो इस बात के सबूत है। एक इवेंट में लगभग अपने एक हजार फैंस के साथ शाहरुख़ ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया।

shahrukh khan

शाहरुख़ के एक फैन पेज ने उनकी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे ‘पठान’ लिखी हुई जैकेट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख़ इवेंट में है। उनके सामने उनके जन्मदिन का केक है। शाहरुख़ इस इवेंट में सफ़ेद रंग की टी शर्ट, जेन्स और जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्हें अपने बीच पाकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।


छैंया-छैंया पर किया डांस

इवेंट में शाहरुख़ ख़ान ने अपने सुपरहिट सॉन्ग छैंया-छैंया पर भी डांस किया। उनमें वही पहले वाली ऊर्जा और पहले वाला जोश नजर आया। फैंस के सामने अभिनेता अपने उस मशहूर गाने पर थिरकते हुए नजर आए। फैंस ने भी इन पलों को खूब एन्जॉय किया।
एक यूजर ने नाचत हुए शाहरुख़ का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और ट्वीट में लिखा कि, ”यहां क्या पल है”।


जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, जारी किया पठान का टीजर

शाहरुख़ ने देश दुनिया में फैले अपने करोड़ों फैंस को अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर एक बड़ा तोहफा दिया। पहले ही यह घोषणा हो चुकी थी कि शाहरुख़ के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी होने वाला है और ऐसा हुआ भी। अभिनेता ने जन्मदिन के मौके पर ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


अभिनेता ने टीजर जारी करते हुए कैसपहन में लिखा था कि, ”अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…#पठान का टीज़र अभी आउट! 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ #पठान”। सोशल मीडिया पर अभिनेता की फिल्म के ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रया मिली। फैंस ने कमेंट्स कर अपनी बात रखी। बता दें कि अगले साल रिलीज होने जा रही इस फिल्म में शाहरुख़ के साथ अहम रोल में अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Back to top button