बॉलीवुड

शाहरुख़ के बर्थडे पर KRK की घटिया हरकत, कहा- मैं उनसे बड़ा स्टार, लोग बोले- जूती बराबर भी नहीं है

दो नवंबर 1965 को नई दिल्ली में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान 57 साल के हो गए हैं। आज (2 नवंबर) शाहरुख़ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सेलेब्स के साथ ही फैंस से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। हालांकि शाहरुख़ के जन्मिदन पर ट्वीट करते हुए स्वघोषित फिल्म क्रिटिक्स और अभिनेता कमाल आर खान ने खुद को शाहरुख से भी बड़ा स्टार कहा है।

SRK

केआरके हमेशा से ही अपने ट्वीट्स के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। कमाल आर खान सुर्ख़ियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि इस बार जो ट्वीट उन्होंने किया है उसका सच्चाई से बिलकुल भी वास्ता नहीं है। शाहरुख के जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए उन्होंने खुद को शाहरुख़ से बड़ा कलाकार बताया है। यह बात फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है।

shahrukh khan and krk

जहां एक ओर फैंस और सेलेब्स अभिनेता को जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कमाल ने तो गजब ही कर दिया। उन्होंने जो ट्वीट किया है उसकी खूब चर्चा हो रही है। उनके ट्वीट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे है और उनकी खूब खिंचाई भी कर रहे हैं।

srk and krk

दरअसल बात यह है कि एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख़ खान का नाम लिए बिना केआरके को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा कि, ”आज बड़े स्टार का बर्थडे हैं, विश तो करो”। इसका कमाल ने बड़ा मजेदार जवाब दिया। उन्होंने इसके जवाब में लिखा कि, ”नहीं, आज मेरा जन्मदिन नहीं है। धन्यवाद”।

krk and srk

केआरके का यह जवाब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने केआरके को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा है कि, ”केआरके आप एसआरके के पैर की जूती बरारबर भी नहीं हो”। एक यूजर ने केआरके को बेवकूफ कहा है। यूजर ने लिखा है कि, ”बेवकूफ बच्चा है जाने दो।

खुद को दो रुपये वाला हीरो समझता है समझने दो”। वहीं एक अन्य यूजर ने केआरके का जमकर मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि, ”अगर जन्मदिन होता तो कोई विश नहीं करता”। एक यूजर ने लिखा कि, ”तू खुद को विश करता क्या जन्मदिन को”।

krk and srk 3

बता दें कि शारुख खान 30 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा में उनके करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से हुई थी। वहीं अब शाहरुख़ साल 2023 में तीन बड़ी फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। ‘पठान’ जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

Back to top button