बॉलीवुड

BIGG BOSS 16 : 2 साल से झेल रहे हैं…’, प्रियंका-अंकित के बीच हुई जोरदार लड़ाई, रो पड़ी एक्ट्रेस

देश का सबसे चर्चित और सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। फिलहाल बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है। बिग बॉस 16 को करीब एक माह का समय हो गया है। शो के सभी प्रतियोगी काफी चर्चा में हैं।

bigg boss 16

हमेशा की तरह ही इस बार भी बोग बॉस को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के चर्चित प्रतियोगियों में प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता, अब्दु रोजिक, अर्चना गौतम, साजिद खान, एमसी स्टैन आदि शामिल है। बिग बॉस के घर में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के प्यार के चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

ankit gupta and priyanka chahar

पहले आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच बिग बॉस 16 में आने से पहले ही अच्छी दोस्ती थी। दोनों टीवी कलाकार हैं और दोनों साथ में धारावाहिक ‘उडारिया’ में काम कर चुके हैं। वहीं अब कपल ने साथ में बिग बॉस 16 में एंट्री ली है।

ankit gupta and priyanka chahar

प्रियंका और अंकित के बीच शुरू से ही लव एंगल था। ऐसा नहीं है कि बिग बॉस के घर में ऐसा हुआ है। हालांकि अब लगता है कि दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर आ चुका है। बिग बॉस के घर में हाल ही में इस तरह के दृश्य देखने को मिले है। बिग बॉस के घर में दोनों कलाकार एक दूजे पर गुस्सा हो गए। दोनों के बीच तीखी नोक झोक हो गई।

दरअसल बात यह है कि किसी बात पर शालीन और प्रियंका के बीच बहसबाजी हो जाती है। दोनों के बीच नोक झोक चल रही होती है। तब ही अंकित और प्रियंका के बीच भी बहस शुरू हो जाती है। शालीन से बहस करने पर अंकित को प्रियंका पर गुस्सा आ जाता है। अंकित प्रियंका को समझाइश देते हए कहते है कि, खाने की चीज को लेकर इतनी बहस करना ठीक नहीं।

 ankit gupta and priyanka chahar

हाल ही में कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंकित और प्रियनका के बीच नोक झोक हो रही है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और दोनों के फैंस हैरान है। इस वीडियो के सतह कैसपहन में लिखा है कि, ”#PriyAnkit के बीच हुआ झगड़ा, अब कैसे शांत होगा इन दोनो के बीच का गुस्सा ?”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकित जब श्लीन और प्रियंका के बीच कहने को लेकर हो रही बहस पर प्रियंका को समझाते है तो भड़कते हुए प्रियंका उसने कहती है कि वह अपना मुंह बंद रखें और उनकी लड़ाई में टांग न अड़ाएं। प्रियंका की यह बात सुनकर अंकित को तगड़ा झटका लगता है। दोनों के बीच मामला साजिद ख़ान सुलझाने आते है लेकिन तब अंकित भड़क जाते है और बात नहीं करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रियंका फिर कहती है कि, पिछले दो साल से मैं इसे झेल रही हूं। अब एक बार फिर से अंकित का पारा चढ़ जाता है और वे कहते है कि, तुम नहीं, मैं तुम्हें दो साल से झेल रहा हूं। फिर प्रियंका रो पड़ती है और रोते-रोते अपनी बात कहकर वे बेड पर लेट जाती हैं।

Back to top button