राशिफल

Rashifal 2 November: गणेश जी आज पांच राशियों को करेंगे मालामाल, कई रूपों में अच्छा रहेगा यह दिन

हम आपको बुधवार 2 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस के नजरिये से ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जा सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर हो जाएंगे। अपोजिट जेंडर में आपका ध्यान भटक सकता है। अट्रेक्शन बढ़ेगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। आपको अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है, बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। इस दिन अपने पार्टनर के साथ बात करते समय सावधानी बरतें। झगड़े होने के आसार हैं। कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

महत्वपूर्ण मामलों पर आज आपको कोई योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मित्र वर्ग से आपको लाभ होगा। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। अपने आपको और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बाहर जा सकते हैं। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग सकारात्मक परिणाम देंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधिनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में अशांति के भाव रहेंगे। आज आपके व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखें। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ खाने की चीजें भेंट करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं‌। अच्छा समय चल रहा है‌। अनावश्यक संघर्ष और लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान न दें। अपने प्रिय के साथ आक्रामक व्यवहार न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। दूसरों की गाड़ी या वस्त्रों का उपयोग आज ना करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह दिन लिए कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। आज आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। आपको दांपत्य जीवन में मधुर माहौल मिल सकता है। खरीददारी भी होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों के काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां एक ओर आप दफ्तर में पूरी मेहनत और लगन से अपने सभी काम पूरे करेंगे वहीं दूसरी ओर आप आज आप अपने परिवार को भी पूरा समय देंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे। आपका शुभ समय शुरू हो गया है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। सभी से विचारपूर्वक बोलो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। दिमाग में उथल पुथल रहने के कारण काम में आपका मन नहीं लगेगा। जब तक आप अपने नकारात्मक विचारों से दूर नहीं करेंगे आपको सफलता नहीं मिलेगी। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा।

आपने Rashifal 2 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button