राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों को सभी संकटों और कष्टों से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

आप आजीविका के कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कम बोले, परंतु सोच समझ कर बोलें। इस बात पर अमल करते हुए अपनी बात को सामने वाले के सामने रखना फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता होते हुए भी धन लाभ में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहें हैं, उन्हें पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आप का साथी आप का पूरा साथ निभाएगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

घर में किसी कारण से यदि तनाव की स्थिति बनती है तो मन को प्रफुल्लित रखते हुए माहौल को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ऐसे मजाक से बचें, जो उसे बुरा लग सकता हो।

करियर के विषय में : वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह रोजगार के अवसर बहुत कम है।

हेल्थ के विषय में : पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सप्ताह के मध्य से सकारात्मकता में इजाफा होगा। कोई पुराना निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। न्यायिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा और रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत है। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। आपके सगे भाई बहनों के साथ परस्पर सामंजस्य बना हुआ रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी से मुलाकात कठिन रहेगी और विवाहित सबसे ज्यादा रोमांटिक मूड में होंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस अच्छा चलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। अपने व्यवहार में संतुलन रखें।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बौद्धिक क्षमता के साथ ही इस सप्ताह अधिकार में विस्तार होने की उम्मीद है। जबकि परेशानियों का हिम्मत से सामना करने में सक्षम रहेंगे। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आजीविका के क्षेत्र में प्रगती होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। नए व्यवसायियों को लाभ होगा। आय के नए स्रोत उभरकर सामने आएंगे। आप किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में लगे हुए रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी पुराने प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : नया निवेश न करें। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप पेट और सिर-दर्द से परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सप्ताह के शुरुआत में जहां भौतिक सुख के बीच मन का आनंद मानसिक शांति देगा। वहीं बौद्धिक क्षमता और अनुभव से आप सफलता व सराहना प्राप्त करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और जनसंपर्क से लाभ भी होगा। रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ाने में सफलता मिलेगी। नए कॉन्ट्रैक्ट के द्वार पद व प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद तथा मकान से संबंधित कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह त्वचा या श्वसन संबंधित रोग हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

व्यवसाइयों के हाथ कोई लाभदायक सौदा लग सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य आपका साथ देगा। करियर के लिहाज से, आप अपने वरिष्ठों की अपेक्षाओं के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना रखते हैं। भौतिक समृद्धि के बावजूद सुख की प्राप्ति मन के किसी अहसास से होगी। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सांमजस्य बनाए रखें।

प्यार के विषय में : आप जिस के प्रेम में डूबे है, उन से आप की मुलाकात होने की संभावना है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में कोई नई योजना सामने आ सकती है।

हेल्थ के विषय में : किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यवसाय में गजब के उछाल के बीच शुभ फल आपको जोरदार लाभ प्रदान करेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। वहीं जिन लोगों के पुराने मामले चल रहे थे, वे अब राहत पा सकते हैं। मानसिक भटकाव रहेगा। किसी सहयोगी की गलती से काम में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय उचित नहीं है। इसलिए बेहतर होगा कि वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।

प्यार के विषय में : प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है।

करियर के विषय में : आईटी तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को नया मोड़ देंगे।

हेल्थ के विषय में : कुछ जातकों का स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सप्ताह के मध्य से परिस्थितियों में बदलाव के चलते स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन से मन राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अपमानजनक मजाक से बच कर रहना होगा।

करियर के विषय में : व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इन्हें बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका पुराना रोग उभर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह सप्ताह आपके लिए बेहतर सिद्द होगा। इस दौरान विनम्रता से कई काम बनेंगे साथ ही कुछ मांगलिक कार्य भी होंगे। विशिष्ट गुण आपके सम्मान को बढ़ाएंगे, जिससे सामाजिक कार्य करने से लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा होगा। बड़े विभाग से कभी भी कार्य की समीक्षा की जा सकती है। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच संबंध चरम पर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है।

करियर के विषय में : आप अपनी एकाग्रता के बूते बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा। तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए सप्ताह शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। कई नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने सभी काम करने में सक्षम रहेंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी को समय देना होगा, उनकी समस्याएं और शिकायतें सुननी होंगी।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा आप ऊर्जा की कमी और मन में कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। पड़ोसियों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है। घर में विवाह योग्य संतान है तो उसके संबंध के लिए प्रयास करें, जल्द ही प्रयास सफल होंगे। बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उसका लाभ आप उठा सकते हैं। बेवजह की चिंताएं दूर होंगी। प्रिय मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बनाकर रखेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिल पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : आप की जो चिंताएं है वो आपकी सेहत पर इसका असर डालेंगी और आप थोडा बीमार भी हो सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको अत्यधिक धैर्य रखने की आवश्यकता है। यदि आपके मन-मुताबिक काम न हो तो दिल छोटा न करें। ऑफिस में अपने कार्य पर ही ध्यान दे। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे थे उनको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, कोई फैसला होगा तो वो आपके हक में आ सकता है। पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

प्यार के विषय में : अकेलापन और जीवन में प्रेम या रोमांस का अभाव महसूस करते रहेंगे।

करियर के विषय में : पढ़ाई में खूब मन लगेगा। अपनी मेहनत के बूते आपका यश बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबन्धी परेशानियां हो सकती है। लंबी यात्रा करने से बचें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button