दिलचस्प

घूंघट में थी दुल्हन, दूल्हे ने अंदर झांका तो घबराकर गिर पड़ा, Video में देखें ऐसा क्या देख लिया

शादी वाली रात हर दूल्हा दुल्हन के लिए बहुत खास होती है। इस दिन शादी की कई रस्में चलती हैं। इसके साथ ही दोस्त और रिश्तेदार खूब हंसी मजाक भी करते हैं। कुछ समाज में दूल्हा और दुल्हन दोनों का चेहरा ढका हुआ होता है। ऐसे में दूल्हे के मन में दुल्हन का चेहरा देखने की लालसा रहती है। वह कोशिश करता है कि बस किसी तरह से भी उसे दुल्हन का सुंदर मुखड़ा दिख जाए। आखिर वह भी देखना चाहता है कि उसकी होने वाली पत्नी दुल्हन के अवतार में कैसी लगती है।

दुल्हन का घूंघट उठाते ही दंग रह गया दूल्हा

हालांकि एक दूल्हे को अपनी दुल्हन का चेहरा देखकर 440 वॉल्ट का झटका ही लग गया। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा और दुल्हन का एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। शादी की रस्में चल रही है। दूल्हे के माथे पर सेहरा बंधा है। वहीं दुल्हन भी घूंघट में है। इस दौरान एक महिला दुल्हन का घूंघट हटाने लगती है। दूल्हा भी बीच में आ जाता है और दुल्हन का घूंघट जल्दी-जल्दी ऊपर करने लगता है।

दूल्हा जैसे ही दुल्हन का चेहरे देखता है वह घबरा जाता है। घबराहट के मारे दूल्हा पीछे हटता है और गिर जाता है। दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन कोई रिएक्शन नहीं देती है। वह अपनी आंखें बंद ही रखती है। हालांकि दूल्हे के पीछे खड़ी लड़की ये नजारा देख हंस पड़ती है। वहीं दूल्हा भी जोर-जोर से हंसने लगता है। इस पूरे मजेदार पल को एक कैमरामैन रिकॉर्ड कर लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोग बोले- लगता है पहली बार मेकअप में देखा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लगता है दुल्हन बदल गई। तभी दूल्हा इतना हैरान रह गया।” फिर दूसरे ने लिखा “दूल्हे भाई साहब ने पहली बार लड़की को मेकअप में देखा होगा। इसलिए इतना हैरान रह गए।”

एक और शख्स कहता है “शादी में ऐसी हंसी मजाक होती रहनी चाहिए। यही पल जीवनभर याद रहते हैं।” एक अन्य शख्स लिखता है “दुल्हन तो कुंभकरण निकली। कोई एक्स्प्रेशन ही नहीं दिए। बस सोए जा रही है।” बस ऐसे ही और भी कई फनी कमेंट्स कर लोग मजे लेने लगे। तो चलिए अब आप भी बिना किसी देरी के यह मजेदार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का फनी वीडियो

वैसे आपको यह वीडियो कितना पसंद आया हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button