समाचार

विशाल अजगर के पेट में मिली दो दिन से लापता महिला, नजारा देख दहशत में पूरा गांव – Pics

दोस्तों यदि आप कमजोर दिल के इंसान हैं तो इस खबर को यहीं पढ़ना छोड़ दीजिए। क्योंकि आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वह पढ़कर आपका दिल जोरों से धड़कने लगेगा। आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ‘हे भगवान! ऐसा भी कुछ होता है क्या?’ दरअसल ये दिल दहला देने वाली खबर इंडोनेशिया से आ रही है। जहां दो दिन से गायब महिला एक विशाल अजगर के पेट में मिली। अब इस भयावह दृश्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अजगर के पेट में मिली गायब हुई महिला

यह अनोखा मामला इंडोनेशिया के जांबी प्रांत के तेर्जुन गजाह गांव का है। यहां 54 साल की जहराह नाम की एक महिला बीते शुक्रवार (21 अक्टूबर) को रबर के बागों में गई थी। वह अपनी जीविका चलाने के लिए पेड़ों से रबर एकत्रित करती थी। हालांकि वह उस दिन के बाद फिर कभी घर नहीं लौटी। ऐसे में चिंतित परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत लोकल पुलिस में दर्ज की।

अब पुलिस और परिजनों ने महिला को खोजना शुरू किया। इस दौरान जंगल में उन्हें एक 22 फुट बड़ा अजगर दिखा। इसका पेट बहुत फुला हुआ था। लोगों ने शक के आधार पर अजगर को पकड़ा और उसका पेट चीरा। फिर अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। गायब हुई महिला अजगर के पेट में मृत पाई गई। शायद अजगर उसे जकड़कर निगल गया होगा।

गांव में घूमते रहते हैं विशाल अजगर

तेर्जुन गजाह गांव के मुखिया एंटो बताते हैं कि इस इलाके में अक्सर विशाल अजगर देखे जाते हैं। जहराह को इसी ने निगला होगा। हालांकि उसे ऐसा करते हुए किसी ने नहीं देखा। अजगर को महिला को पूरा निगलने में कम से कम दो घंटे का समय लगा होगा। ये अजगर अक्सर हमारे जानवर भी निगल जाते हैं। हालांकि इंसानों को निगलने के मामले कभी कभार ही देखने को मिलते हैं।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। हर कोई इन अजगरों से खौफ खा रहा है। इसके पहले गांव में 27 फुल लंबा अजगर भी देखने को मिला था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बताते चलें कि इंडोनेशिया में विशाल खास किस्म के अजगरों की बड़ी आबादी देखने को मिलती है। इसी अजगर ने महिला को भी अपने मुंह का निवाला बनाया है।


इसके पूर्व मार्च 2017 में इंडोनेशिया से ही एक ऐसा मामला सामने आया था। तब पश्चिम सुलावेसी द्वीप अकबर सलूबिरो नाम के शख्स को को एक अजगर जिंदा निगल गया था। फिर ग्रामीणों ने उसके शव को अजगर का पेट काटकर बाहर निकाला था।

Back to top button
?>