राजनीतिसमाचार

केजरीवाल का हिंदुत्व का दांव, कहा – भारतीय करेंसी पर छापो लक्ष्मी-गणेश की फोटो

राजनीति बड़ी ही तेड़ी खीर है। यहां जनता के वोट पाने के लिए नेताओं और राजनीति पार्टियों को तरह-तरह के दांव पेंच खेलने पड़ते हैं। भारत की बात करें तो यहां धर्म की राजनती कुछ ज्यादा ही होती है। वैसे ये हो भी क्यों ना, आखिर भोली भाली जनता भी अधिकतर उन्हें ही वोट देती है जो उनके धर्म का भजन कीर्तन अधिक करे। अब इस रेस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो गए हैं।

अरविंद केजरीवाल कभी सेक्युलर हुआ करते थे। लेकिन राजनीति हवा के रुख को देखते हुए अब वह भी धर्म से जुड़ी बातें ज्यादा करने लगे हैं। दिसंबर 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। केजरिवाल की आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। वे भी यहां भारी वोट हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में इस चुनाव के पूर्व केजरीवाल भी खुद को हिंदुत्व का दांव खेलने से रोक नहीं पाए।

भारतीय करेंसी पर हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो

हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से एक अनोखी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापी जाए। अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “मैं केंद्र सरकार और पीएम से अपील करता हूं की भारतीय मुद्राओं पर जो एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है उसे वैसा ही रहने दें। लेकिन दूसरी तरफ गणेशजी और लक्ष्मीजी की तस्वीर लगाई जाए। इससे हमे देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।”

केजरिवाल ने आगे कहा कि “हम यह नहीं बोल रहे कि आप सभी नोट बदल दो। लेकिन अब जो भी नए नोट छापों उसमें गणेशजी और लक्ष्मीजी की तस्वीर लगा दो। यह नए नोट भी धीरे-धीरे करके सर्कुलेशन में आ जाएंगे।” केजरिवाल ने आगे ये भी कहा कि वह इस मांग को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखेंगे।

सुधर जाएगी देश की अर्थव्यवस्था

इस दौरान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने इंडोनेशिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा “इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहाँ पर दो फीसदी से भी कम हिंदू रहते हैं। फिर भी वहाँ की सरकार ने अपने नोट पर गणेश जी की तस्वीर छाप रखी है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे केंद्र सरकार को अवश्य उठाना चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। हमे ऐसी उम्मीद है। जब तक देवी देवताओं का आशीर्वाद ना मिले तब तक प्यास सफल नहीं होते हैं। इसलिए यह सुझाव मन में आया।”

वैसे केजरिवाल की इस अनोखी मांग पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button