दिलचस्प

लड़की ने अनोखे अंदाज में सुनाया कबीर का दोहा, सुनकर आपका दिल खुश ना हो जाए तो कहिएगा – Video

‘बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर। पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर॥’ आप ने कबीर का यह दोहा जरूर सुना होगा। वैसे उन्होंने और भी कई खूबसूरत दोहे लिखें जो आज के समय में भी बड़े लोकप्रिय हैं। कबीर दास 15वीं सदी के भारतीय कवि और संत थे। उनके जन्म को लेकर भी कई रहस्य और मानयताऐं हैं। जैसे कुछ का मानना है कि कबीर दास का जन्म काशी में लहरतारा तालाब में उत्पन्न कमल के मनोहर पुष्प के ऊपर एक बालक के रूप में हुआ था।

कबीर दास के जन्म से जुड़ी मान्यताओं के चलते लोग उन्हें अलौकिक अवतारी पुरुष भी कहते थे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये एक अलग टॉपिक है। लेकिन जो बात 100 फीसदी सत्य है वह ये कि उनके लिखे दोहे, प्रसंग और प्रवचन बड़े ही रोचक और काम के हुआ करते थे। यही वजह है कि लोग आज भी उनसे सीख लेते हैं।

लड़की ने अनोखे अंदाज में सुनाया कबीर का दोहा

आज की नई जनरेशन को दोहे जैसी चीजों में दिलचस्पी कम होती है। यदि आप उन्हें कबीर का कोई दोहा पढ़कर सुनाएंगे तो शायद वह दिलचस्पी नहीं लेंगे। बोर हो जाएंगे। लेकिन एक लड़की ने जिस अंदाज में लोगों को कबीर का दोहा गाकर सुनाया वह लाजवाब था। यदि आप अपने बच्चों को इस लड़की की आवाज में कबीर के दोहे सुनाएंगे तो वे उसे बार-बार सुनना पसंद करेंगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की अपने अलग अंदाज में कबीर के दोहे गाने को लेकर चर्चा में है। इस लड़की का नाम शिवा चौधरी बताया जा रहा है। इसकी आवाज बहुत ही सुरीली और मीठी है। इसने बेहद सुदंर अंदाज में कबीर के दोहे गाए हैं। वह सबसे पहला दोहा ‘ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोये.. औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए’ गाती है। इसके बाद वह और भी कई दोहे गाती है।

दोहा सुनकर खुशी से गदगद हुए लोग

लड़की का कबीर के दोहे सुनाने का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। उसकी आवाज में एक अलग ही मिठास है जो सीधा लोगों के दिल को छू रही है। उसकी आवाज में कबीर के दोहे बहुत ही मधुर लग रहे हैं। ऐसा मन करता है कि हम इन दोहों को दिनभर बस सुनते ही जाएं। लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट ने साझा किया है।

यहां देखें कबीर के दोहे गाती लड़की


यहां देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं


वैसे आपको कबीर के दोहो का यह स्टाइल कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button