बॉलीवुड

कभी इठलाई तो कभी शरमाई, रेड ड्रेस में अदाओं के तीर चलाते बेहद हॉट दिखी जान्हवी, देखें Video

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक और कातिलाना अदाओं को लेकर भी जानी जाती है। जान्हवी ने साल 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें इंडस्ट्री में लगभग 4 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में भी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है। जान्हवी 25 साल की हो चुकी है और बॉलीवुड में तहलका मचा रही है।

लाल ड्रेस में अदाओं के तीर चलाती दिखी जान्हवी

बीते दिनों जान्हवी अपने दिवाली लुक को लेकर चर्चा में रही थी। वह कई पार्टियों में नजर आई थी। हालांकि अब वह काम पर लौट आई हैं। अपनी आने वाली फिल्म मिली के प्रमोशन में लगी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर जान्हवी का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ड्रेस अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरी चला रही है।

दरअसल हाल ही में जान्हवी कपूर लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आई। इस देश में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। जितनी आकर्षक उनकी ड्रेस थी उससे कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव उनकी अदाएं थी। इस सेक्सी ड्रेस को पहनकर वह कभी इतराई, तो कभी पलटी, तो कभी शरमाते हुए कैमरे के सामने झिझकती नजर आई। कुल मिलाकर उनकी हर एक अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया।

जान्हवी का हॉट लुक देख दीवाने हुए फैंस

एक्ट्रेस का यह हॉट लुक और उनकी कातिलाना अदाएं अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनका ग्लैमर में देख लोग आहें भर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देखकर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लाल रंग की ड्रेस में तो जान्हवी कमाल की लग रही है। आई लव यू सो मच।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

दूसरा यूजर लिखता है “जान्हवी दिन पर दिन बड़ी ही खूबसूरत होती जा रही है। लगता है वह जल्द ही अपनी मां की तरह बड़ी सुपरस्टार बन जाएंगी।” एक अन्य शख्स कहता है “यार ये कितनी क्यूट और खूबसूरत है। मन करता है बस देखता ही रहूं”।

यहां देखे लाखों अदाएं बिखेरती खूबसूरत जान्हवी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elite (@eliteshowbiz)

काम की बात करें तो जान्हवी कपूर की जल्द अपनी आगामी फिल्म ‘मिली’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो रेस्टोरेंट के डीप फ्रिजर रूम में बंद हो जाती है। फिर वह जिंदगी और मौत के बीच झुझती नजर आती हैं।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। यह दर्शकों को काफी पसंद भी आया है। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।

Back to top button