समाचार

जबरन बाल विवाह करवा रहे थे मां-बाप, बच्ची ने खुद रुकवाई शादी, बोली- मैं पढ़ना चाहती हूं..

बाल विवाह गैर कानूनी है। लड़कियों की शादी की कम से कम कानूनन उम्र 18 वर्ष है। सरकार इसे बढ़ाकर 21 वर्ष करने पर भी विचार कर रही है। इस बीच आज भी कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां कम उम्र में ही लड़कियों का ब्याह कर दिया जाता है। आमतौर पर ऐसे बाल विवाह को रुकवाने में किसी रिश्तेदार, पड़ोसी या कोई बड़े शख्स का हाथ होता है। लेकिन पश्चिम बंगाल में एक लड़की ने खुद ही अपना बाल विवाह रुकवा दिया।

बच्ची ने खुद रुकवाया अपना बाल विवाह

दरअसल कविता वर्मा (बदला हुआ नाम) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के एक गांव की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 15 साल है। उसके घरवाले जबरन उसकी शादी करने जा रहे थे। लेकिन उसने खुद चाइल्ड हेल्प लाइन पर कॉल कर अपनी शादी रुकवा ली। दरअसल वह सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता फैलाने वाले एक स्थानीय ‘कन्याश्री’ क्लब की मेंबर हैं।

कविता कोलकाता से 260 किलोमीटर दूर डोबापाड़ा में एक आंगनवाड़ी केंद्र जाति थी। यहां उसे आशा और यूनीसेफ के प्रशिक्षक बाल विवाह के नुकसान बताते रहते थे। इस बीच उसका खुद का बाल विवाह होने वाला था। घरवालों ने उसके लिए लड़का भी खोज लिया था। लेकिन वह बाल विवाह नहीं करना चाहती थी। इसकी बुराइयों को अच्छे से जानती थी। ऐसे में उसने तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर फोन किया और बताया कि कैसे उसकी मर्जी के बिना उसका विवाह किया जा रहा है।

मां-बाप से बोली- मैं पढ़ना चाहती हूं

कविता ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है। नर्स बनना चाहती है। उसकी बातें सुनने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर उसका नाम, घर का पता और अन्य जानकारियाँ मांगी गई। फिर कुछ अधिकारी और पुलिस उसके घर ये और माता पिता को कविता की शादी ना करने के लिए मनाने लगे। कविता ने बताया कि मेरे कॉल करने से माता पिता शुरू में नाराज हुआ। लेकिन जब अधिकारियों ने उन्हें बाल विवाह के नुकसान बताए तो वह मेरी पढ़ाई जारी रखने के लिए राजी हो गए।

कविता बड़ी होकर नर्स बनना चाहती है। लोगों की सेवा करना चाहती है। कविता की तरह ऐसी और भी कई लड़कियां होती हैं जिनके कुछ बनने के सपने होते हैं। लेकिन मां बाप उनकी कम उम्र में जल्दी शादी कर उनका यह सपना चकनाचूर कर देते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए ही यूनीसेफ जैसी कई बाल संरक्षण समितियां गठित की है। इसमें  बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, प्रजनन और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

इस घटना से आप भी सीख लें और बाल विवाह होने से रोकें। यदि अपने आसपास कोई बाल विवाह होता देखें तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

Back to top button