राशिफल

Rashifal 24 October: दिवाली पर ग्रहों की स्थिति से बनेंगे कई शुभ योग, 9 राशियो की चमकेगी किस्मत

आप सभी पाठकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को हिंदू धर्म में उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिवाली अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग का शुभ संयोग बन रहा है। हम आपको सोमवार 24 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को दिवाली पर अच्छा बोनस या प्रमोशन मिल सकता है। पुराना परिचित जल्दी ही आपसे संपर्क कर सकता है। आज जो भी काम हाथ में है, उसे निपटाने में समय ज्यादा लगेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित होंगे। आज गरीब लोगों में मिठाई और कपड़े बाटें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापारी भी सोचा हुआ मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस दिवाली आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा और मंत्रों का जाप करें। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में प्रगति के लिए रास्ते खुलेंगे। आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। परिवार और आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली का त्योहार खुशियों भरा होगा। आज आपको भावनात्मक संतुलन रखने में परेशानी आएगी। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें क्योंकि वाणी के माध्यम से ही अच्छा और बुरा परिणाम प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। आपके लिए दिवाली का त्यौहार बहुत ही शुभ है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। उत्साह बढ़ेगा। घर पर अचानक से कई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में एकदम से बदलाव आ जायेगा। दिवाली पर निर्धनों को दान दें, इससे जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होती है। आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। इस दिवाली सेहत को लेकर थोड़ा संभल कर रहें और अपने खानपान पर विशेष ध्‍यान दें। व्यापार के क्षेत्र में अचानक भारी धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। आपके लिए दिवाली का पर्व खर्चे वाला होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल करें और फिजूल में पैसे न खर्च करें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं‌। बिजेनस में बंपर धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की योजना बन सकती है। विरोधियों की आलोचना की ओर ध्यान न दें और अपने कार्य पर फोकस रखें। ऐसा ही करते रहे तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश के लिए भी बेहतरीन दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप और आपका काम दोनों अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपने सम्मान के बारे में विचार करें। पैसों के मामले में किसी तरह की टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। राजनीति से संबंधित लोगों की ख्याति में विस्तार होगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगें, किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। यदि आप घरेलू स्तर पर शांति चाहते हैं तो आपको अपनी पत्नी के मूड को अच्छा रखना होगा। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होते नजर आएंगे। अनुभवों की मदद से सभी समस्याओं का हल निकाल लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आपके लिए यह दिवाली शुभ है। आपको परिवार का साथ मिलेगा और दिवाली का त्यौहार आप धूमधाम से मनाएंगे। आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। बेवजह किसी भी बहस में हिस्सा न लें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आप पीछे न हटें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। दिवाली के पर्व पर आपके घर में कोई नया और महंगा सामान भी आ सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। लक्ष्मी माता की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के कुछ मामलों के कारण आपका ध्यान कामकाज से हट सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन की बात चल सकती है।

आपने Rashifal 24 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button