दिलचस्परिलेशनशिप्स

पति के सामने बॉयफ्रेंड से करती है चुम्मा-चाटी, तीनों शेयर करते हैं एक बेडरूम,रहते हैं खुशी-खुशी

“रिश्तों के भी रूप बदलते हैं.. नए नए सांचों में ढलते हैं..” जी हां आजकल के रिश्ते बड़े अजीब होते जा रहे हैं। आधुनिक सोच और फ्रीडम के नाम पर ना जाने कितने प्रकार के रिश्ते नाते बन गए हैं। इनमें से कुछ के तो नाम ही नहीं है तो कुछ को आसान शब्दों में समझाया नही जा सकता है। आज हम आपको ऐसा ही एक अजीब रिश्ता दिखाने जा रहे हैं। इसे देख आप भी कहेंगे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’

प्रेमी–पति संग एक ही घर में रहती है महिला

सारा निकोल 39 साल की हैं। वह अमेरिका के इंडियाना में अपने 38 वर्षीय पति रेयान और दो बच्चों संग रहती हैं। लेकिन हाल ही में इस परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई। ये शख्स और कोई नही बल्कि सारा का प्रेमी रॉनी था। दोनों की मुलाकात जीम में हुई थी। सारा को वह अच्छा लगा और फिर इनमें प्यार हो गया। अब सारा एक ही घर में अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहती है।

यहां हैरत की बात ये है कि सारा के पति को इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि उसकी बीवी का प्रेमी उसके घर में रहे। पति पत्नी और वो, तीनों एक साथ खुशी खुशी रहते हैं। इनके बीच आपस में बड़ा प्रेम है। महिला का प्रेमी घर में बच्चों का भी ध्यान रखता है। सारा के पति रेयान ने अपनी बीवी की भावनाओं को अच्छे से समझा। वह उससे अलग नहीं होना चाहता था। वहीं सारा को भी पति से प्यार है। लेकिन वह प्रेमी को भी चाहती है। इसलिए तीनों ने मिलकर निर्णय लिया कि हम साथ में एक ही घर में रहेंगे।

क्या कहलाता है ऐसा रिश्ता?

बता दें कि ऐसे रिश्ते ‘पॉलीगेमी’ (Polygamy) कहलाते हैं। ‘पॉलीगेमी’ वह होता है जहां महिला या पुरुष एक साथ दो रिश्तों में रहते हैं। जिम में रॉनी से बात करते हुए सारा को ये पता चला कि उसे भी ‘पॉलीगेमी’ रिश्ता पसंद है। ऐसे में सारा ने यह बात पति को बताई। थोड़ी मिन्नतें करने के बाद पति इस रिश्ते को राजी हो गया। बस फिर क्या था एक साथ प्रेमी और पति दोनो का प्यार पाकर सारा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब तीनों एकसाथ बेहद खुश हैं और अपने इस रिश्ते को किसी से नहीं छिपाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah (@pottymouthsarah1)


यह अजब प्रेम की गजब कहानी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी ने इस तरह के रिश्ते की तारीफ की तो कोई इसे बकवास बताने लगा। वैसे आपका इस तरह के रिश्ते पर क्या ख्याल है?

Back to top button