अध्यात्म

धनतेरस पर करें ये खास काम, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, पूरी करेगी हर मनोकामना, बन जाओगे धनवान

धनतेरस का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर कोई धन की देवी लक्ष्मीजी, कुबेर देव और धन्वंतरी देव की पूजा करता है। इन्हें प्रसन्न करने से घर, दुकान और बिजनेस में धन की बरकत बनी रहती है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को आ रही है। हम इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं।

धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदकर घर लाने का भी महत्व होता है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। आपको धन लाभ होता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा आप धनतेरस की सुबह कुछ खास कामों को करके भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

धनतेरस पर जरूर करें ये काम

1. धनतेरस के दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार की सफाई करें। इसी द्वार से मां लक्ष्मी प्रवेश करती है। इसलिए इसका साफ सुथरा होना बेहद जरूरी है। ये गंदा रहा तो नेगेटिव ऊर्जा पनपती है और मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती है।

2. धनतेरस पर घर के आँगन में रंगोली बनाएं। दरवाजे पर वंदनवार लगाएं। यह वंदनवार अशोक के या फिर आम के पत्तों से बना होना चाहिए। इसे लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती है। आपके घर को किसी की नजर भी नहीं लगती है।

3. धनतेरस के दिन घर में पुरानी और खराब हो चुकी चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन्हें निकाल फेंकना चाहिए। साथ ही घर के कौने में यदि को कचरा या फालतू सामान हो तो उन्हें भी बाहर फेंक देना चाहिए। साथ ही टूटे बर्तन, कांच और फर्नीचर इत्यादि को भी नहीं रखना चाहिए।

4. धनतेरस के दिन खरीददारी का महत्व होता है। इस दिन ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जो आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हो। उदाहरण के लिए आप इस दिन मकान, प्लॉट, गाड़ी, इलैक्ट्रॉनिक आइटम और सोना चांदी जैसी चीजें खरीद सकते हैं।

5. धनतेरस पर शाम के समय घर के बाहर आटे का चौमुखी दीया प्रज्वलित करना चाहिए। इसमें आप चावल या गेंहू की ढेरी पर रख सकते हैं। यह दिया घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है और आपके घर जल्दी प्रवेश करती है।

6. धनतेरस के दिन दान धर्म का भी बड़ा महत्व होता है। इस दिन आप किसी गरीब या ब्राह्मण को दान कर सकते हैं। दान में पैसे और सफेद रंग की चीजें ना दें। ये दोनों मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। इससे घर की बरकत चली जाती है। इसके अलावा आप दूसरी कोई भी चीज दान कर सकते हैं।

7. धनतेरस पर फटे पुराने पर्स को बदलकर नया पर्स या बैग खरीदना भी शुभ होता है। इस पर्स में आप क्रिस्टल, श्री यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ी, हल्दी की गांठ, पिरामिड, लाल लिफाफे में लिखी अपनी मनोकामना इत्यादि चीजें लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं। आपको बहुत लाभ होगा।

Back to top button