दिलचस्प

दिमागी कसरत: जंगल में छिपा है शेर, 15 सेकंड में ढूंढकर बताओ, वरना उसके मुंह का निवाला बन जाओगे

शेर जंगल का राजा होता है। जब ये जंगल में चलता है तो जानवर डर के मारे छिप जाते हैं। हालांकि शेर को उसका यह खौफ महंगा पड़ जाता है। वह यदि खुले में साफ-साफ नजर आए तो शिकार पहले ही सतर्क हो जाता है। शेर के हमला बोलने से पहले ही वह नौ दो ग्यारह हो जाता है। ऐसे में अपना पेट भरने और शिकार करने के लिए शेर को पूरी रणनीति बनानी पड़ती है।

शेर जब भी किसी जानवर का शिकार करता है तो चोरी चुपके घात लगाता है। वह बड़ी आहिस्ता से अपने शिकार की ओर बढ़ता है। कई देर तक झाड़ियों या मैदान में छिपा रहता है। वह एक सही मौके का इंतजार करता है। जानवरों के झुंड में सबसे कमजोर प्राणी को अपना शिकार बनाता है।

जंगल में छिपा है शेर, जान बचाना है तो ढूंढकर बताओ

अब एक पल के लिए सोचिए आप एक हिरण हैं। जंगल में घास चर रहे हैं। आपके ऊपर एक खूंखार शेर नजरें गड़ाए हुए है। अब इसके पहले वह आपके ऊपर हमला करे आपको उसे खोजना है। आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। आप इसी मैदान में घास खा रहे हैं। शेर भी यहीं कहीं छिपा हुआ है। अब आपके पास सिर्फ 15 सेकंड का समय है। यदि आप ने शेर को नहीं खोजा तो उसके मुंह का निवाला बन जाएंगे।

तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और पता लगाइए कि शेर कहां छिपा है। आपको बाज सी पैनी नजर और लोमड़ी सा चतुर दिमाग लेकर शेर को खोजना होगा। यदि आप ने जंगल में शेर को ढूंढ लिया तो हम आपके दिमाग को मान जाएंगे। आप एक नंबर के जीनियस कहलाएंगे। तो दोस्तों क्या आपको वह खूंखार शेर दिखा क्या?

यहां छिपा बैठ है शेर

यदि आप शेर को खोजने में सफल रहे तो मुबारक हो आपकी जान बच गई। और यदि आप फेल हुए तो अफसोस आप शेर का लंच बन गए। वैसे हम आपकी शेर को खोजने में मदद कर सकते हैं। यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानि आंखों के भ्रम वाली तस्वीर है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी तस्वीरों को दिखाकर पहेलियां बुझने का ट्रेन बड़ा चल रहा है।

तो चलिए अब मुद्दे की बात पर आते हैं। शेर आखिर कहां छिपा बैठा है? यह शेर लेफ्ट हैंड पर पेड़ के पास घात लगाए खड़ा है। हमने आपकी सुविधा के लिए उस पर लाल घेरा लगा दिया है। उम्मीद है कि आपको यह गेम पसंद आया होगा। आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उनका भी दिमाग टेस्ट कर सकते हैं।

Back to top button