अध्यात्म

धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये काम, हमेशा के लिए घर छोड़ देती है मां लक्ष्मी, हो जाते हैं कंगाल

हर साल धनतेरस का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को आ रही है। इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन कुछ खास काम नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और फिर आपके जीवन में धन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं आ सकती है। तो चलिए जानते हैं की धनतेरस पर कौन–कौन से काम करने की मनाही होती है।

धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये काम

1. धनतेरस के दिन कभी भी अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस दिन किसी न किसी को घर में जरूर रहना चाहिए। धनतेरस पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिये। इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी की आरती भी करनी चाहिए। साथ ही आपके घर में जो धन और गहने रखे हैं उनकी पूजा पाठ करनी चाहिए। यदि आप धनतेरस के दिन घर सूना छोड़ देंगे तो माँ लक्ष्मी आपके घर प्रवेश नहीं करेंगी और आपको धन से जुड़े कोई भी लाभ नहीं मिलेंगे।

2. धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से परहेज करना चाहिए। इस दिन अपने धन को अपने घर में ही रखना चाहिए। साथ ही इस धन की पूजा करनी चाहिए। इससे पूरे साल आपके घर धन की बरकत बनी रहेगी। इस दिन किसी को भी उधार पैसे ना दें। यदि आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपके घर की बरकत चली जाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ जाएगी।

3. शास्त्रों की माने तो धनतेरस के दिन सफेद रंग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सफेद रंग मां लक्ष्मी को सबसे प्रिय होता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यदि आप सफेद रंग की चीजों का दान करते हैं तो महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपके घर से चली जाती है।

4. धनतेरस के दिन घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इस दिन घर के हर कमरे में एक रोशनी होना चाहिए। इस दिन आप घर के बाहर और घर के अंदर दीपक जरूर प्रज्वलित करें। शाम को यम के नाम से दीपक प्रज्वलित किया जाता है। यह दीपक घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। यम के दीपक को यमराज और पितरों को ध्यान में रखते हुए जलाना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

Back to top button
?>