समाचार

3बार हुई गर्भवती, मस्जिद-मंदिर-कोर्ट हर जगह की शादी, मुस्लिम बनने को भी तैयार,अब हो गई ऐसी हालत

‘प्यार अंधा होता है’ ये बात आप ने सूनी होगी। ब‍िहार के बेगूसराय में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। एक हिंदू लड़की लव जिहाद का शिकार हो गई। लड़की मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली है। फ़ेसबुक पर उसकी दोस्ती सहरसा के युवक आफताब से हुई। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उसे पता ही नहीं चला। हालांकि फिर आफताब ने ऐसा खेल खेला कि युवती न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।

हिंदू लड़की को 3 बार गर्भवती बना छोड़ा

युवती बेगूसराय के एक कपड़े की दुकान में काम करती है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती फ़ेसबुक पर आफताब नाम के मुस्लिम शख्स से हुई थी। इनका प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। आफताब युवती से मिलने उसके घर भी आ गया। यहां दोनों के शारीरक संबंध बन गए। लड़की दो बार प्रेग्नेंट हुई। लेकिन आफताब ने दबाव बनाकर गर्भपात करवा दिया।

लड़की ने आफताब पर शादी का दबाव बनाया। शुरू में उसने नाटक किए, लेकिन स्थिति को नाजुक होता देख उसने मस्जिद में निकाह पढ़ लिया। फिर कोर्ट में शादी की। वहीं मंदिर में भी सात फेरे लिए। फिर उसने लड़की पर मुस्लिम बनने का दबाव डाला। प्यार में पागल युवती इसके लिए भी राजी हो गई। लेकिन जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो आफताब का असल रंग दिखने लगा।

न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही पीड़िता

आफताब ने एक बार फिर युवती पर गर्भपात का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो जान से मारने की धमक देने लगा। फिर वह लड़की से दूरी बनाने लगा। अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। अब लड़की घर की रही ना घाट की। पति ने धोखा दिया और मायके वालों ने भी साथ रखने से इनकार कर दिया।

अंत में युवती समस्तीपुर महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने गई। हालांकि उसे बेगूसराय में केस दर्ज कराने को कहा गया। जब वह बेगूसराय गई तो यहां भी मामला दर्ज नहीं हुआ। फिर युवती ने बेगूसराय के एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मामला दर्ज हुआ। हालांकि आरोपी पर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। वहीं पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से कन्नी काट रही है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में युवा युवतियों को कोई भी फैसला लेने से पहले दस बार सोचना चाहिए। सोच समझकर ही अपना जीवनसाथी या लवर चुनना चाहिए।

Back to top button