दिलचस्प

WWE का फैन निकला बंदर, जॉन सीना स्टाइल में शख्स को दी जोरदार पटखनी, देखें Video

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बंदरों के वीडियो भी होते हैं। बंदर बड़े ही मजेदार प्राणी होते हैं। इनकी हरकतें और मस्ती देख हंसी कंट्रोल नहीं होती है। ये अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। फिर यहां अपना आतंक भी मचाते हैं। हालांकि ये बहुत कम ही लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन यदि कोई इनसे पंगा ले तो ये उसे छोड़ते भी नहीं है। अब सोशल मीडिया पर हीरो बने इस बंदर को ही देख लीजिए।

monkey

बंदर को पत्थर मारना पड़ा महंगा

आप लोगों ने अब तक बंदरों के कई वीडियोज देखे होंगे। बंदरों को लोगों पर हमला करते हुए भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बंदर से मिलाने जा रहे हैं जो WWE स्टाइल में लोगों को पटखनी देने में माहिर है। आप ने WWE के फेमस रेसलर जॉन सीना को रेसलिंग रिंग में लोगों को पटखनी देते देखा होगा। यह बंदर भी एकदम जॉन सीना की स्टाइल में लोगों को पटखनी देता है। इसका दाव देखकर आप भी अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर आराम से घर की दीवार पर बैठा हुआ है। तभी वहां एक शख्स आता है जो बंदर को भगाने की कोशिश करता है। इसलिए लिए वह जमीन से पत्थर उठाने और बंदर को मारने की एक्टिंग करता है। उसे लगता है कि वह इस तरह डराकर बंदर को भगा देगा। लेकिन बंदर को बड़ा डेयरिंग निकलता है। वह अगले ही पल जो करता है वह देख शख्स भी सकपका जाता है।

WWE स्टाइल में दी जोरदार पटखनी

दरअसल बंदर दीवार के ऊपर से छलांग लगाता है और शख्स की गर्दन पर हमला बोलते हुए एकदम जॉन सीना की स्टाइल में उसे पटखनी दे देता है। इससे शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। वह भी एक पल के लिए यकीन नहीं कर पाता है कि बंदर ने उसे इतनी जोरदार पटखनी दी। इसके बाद वह दोबारा खड़ा होता है लेकिन तब तक बंदर वहां से चला जाता है। यह पूरा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसका हमला करने का स्टाइल तो एकदम धांसू है।” फिर दूसरे ने लिखा “लगता है बंदर जॉन सीन का फैन है। तभी उसी की स्टाइल में पटखनी दी।” एक और शख्स कहने लगा “इस बंदर को कोई WWE भेज दो। ये सबकी छुट्टी कर देगा।”

यहां देखें WWE स्टाइल में पटखनी देता बंदर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)


वैसे आपको बंदर का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button