बॉलीवुड

Love Story: शादी के बाद भी बीवी से चोरी छिपे मिलते थे सनी देओल, पापा धर्मेंद्र थे वजह

सनी देओल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने साल 1983 में बेताब फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वे घायल, घातक, बॉर्डर, गदर एक प्रेम कथा, अपने जैसी कई फिल्मों में नजर आए। सनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। जैसे शादी के बाद भी वह अपनी बीवी से चोरी छिपे मिला करते थे। इसकी एक खास वजह थी जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शादी के बाद बीवी से चोरी चोरी मिलते थे सनी

 

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर, 1956 में हुआ था। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे हैं। उनकी मां का नाम प्रकाश कौर है। सनी आज अपना 65वा जन्मदिन मना रहे हैं। सनी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से रूबरू करवाने जा रहे हैं। आज आप सनी की वाइफ पूजा देओल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे।

 

सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल से शादी की थी। हालांकि उन्होंने इस शादी के बारे में कई सालों तक लोगों को बताया नहीं था। उन्होंने शादी के बाद बीवी को लंदन में रखा था। वहां वे बीवी से मिलने चोरी चोरी जाया करते थे। वह तो कई महीनों बाद जब सनी के शादीशुदा होने की बात उजागर हुई तो फैंस हैरान रह गए। उन्हें यकीन नही हुआ की सनी बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर चुके हैं।

पापा के कहने पर फैंस से छिपाई थी शादी की बात

 

दरअसल शादी वाली बात छिपाने का आइडिया सनी के पिता धर्मेंद्र का था। उस दौर में माना जाता था कि यदि एक्टर या एक्ट्रेस शादी कर ले तो उनका फिल्मी करियर चौपट हो जाता है। ऐसे में धर्मेंद्र अपने बेटे सनी की फीमेल फैन फॉलोइंग को बढ़ाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सनी को अपनी शादी की बात छिपाने की सलाह दी। फिर जब सनी का बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम हो गया तो उन्होंने अपनी शादी का राज जगजाहिर कर दिया।

सनी की पत्नी पूजा देओल मीडिया की लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नही हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड की पार्टी और अवार्ड फंक्शन में भी दस्तक नहीं देती हैं। हालांकि जब उनके बेटे करन की फिल्म ’पल पल दिल के पास’ का प्रीमियर हुआ तो पूजा थोड़े समय के लिए वहां आई थी। एक बार उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर मां की कुछ फोटोज शेयर कर बताया था कि कैसे कठिन परिस्थितियों में पूजा ने उनका साथ दिया।

बताते चलें कि सनी और पूजा के दो बेटे हैं। करन देओल और राजवीर देओल। करन ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से बॉलिवुड डेब्यू कर चुके हैं। वहीं सनी के छोटे बेटे राजवीर जल्द फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं।

Back to top button
?>