राशिफल

Rashifal 19 October: आज 3 राशियों के आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे, गणेश जी की कृपा बनी रहेगी

हम आपको बुधवार 19 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी जीवनशैली में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। स्वास्थ मध्यम रहेगा। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। अपनी बेचैनी को कंट्रोल में रखें। आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी अधीरता के कारण दूसरे लोग आपसे दूर हो सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समाज में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। किसी मित्र को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आज पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आक्रामक होने से अच्छे मामले भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लांनिग करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। घर से बाहर निकलते वक्त पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता भी बनी रहेगी। कामों में सफ़लता मिलेगी। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सफल होंगे। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और अधिकारी आपके प्रोजेक्ट पर पूरा सहयोग करेंगे। आपके पद व गरिमा की वृद्धि होगी। स्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी और लव लाइफ में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आज आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है‌। आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा, प्रयास करें। सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक रूप से बिताने की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न कीजिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज जरूरतमंदों को दान दें लाभ मिलेगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं, आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। आज शाम को आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करेंगे। कानूनी विवाद आज सुलझ सकेंगे। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। दफ्तर में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी गलती स्वीकार कर अपने दोस्त से माफी मांग सकते हैं। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

आपने Rashifal 19 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button