अध्यात्म

दिवाली की साफ-सफाई से पहले जान लें झाड़ू-पोंछे के खास नियम, मालामाल कर देगी मां लक्ष्मी

घर में साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है। इसके ना सिर्फ हेल्थ बेनीफिट हैं, बल्कि धार्मिक लाभ भी होते हैं। शास्त्रों की माने तो घर में साफ सफाई रहने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस पॉजिटिव एनर्जी से धन की देवी माँ लक्ष्मी आकर्षित होती है। वह धन से जुड़ी दिक्कतें दूर करती हैं। सफाई के लिए हम झाड़ू पोंछा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें इस्तेमाल करने के भी कुछ खास नियम होते हैं। यदि इन वास्तु नियमों को नहीं माना तो धन की हानी हो सकती है। मां लक्ष्मी आप से रूठ सकती है।

झाड़ू और पोंछे के खास नियम

1. घर, ऑफिस और दुकान जैसी जगहों पर झाड़ू पोंछा करने का सही समय होता है। जैसे सुबह सूर्योदय के बाद ही झाड़ू लगाना चाहिए। वहीं शामी को सूर्यास्त के बाद झाड़ू पोंछा नहीं करना चाहिए। दरअसल शाम के बाद मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। इसलिए इसके पहले घर की साफ सफाई पूरी कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर जल्दी पधारेगी और घर में धन की बरकत बनी रहेगी।

2. झाड़ू को आप किस जगह पर रखते हैं ये भी मायने रखता है। आपको झाड़ू ऐसी जगह रखनी चाहिए जहां यह किसी को दिखी नहीं। खुले में इसे रखने से बचे। कहा जाता है कि घर के बाहर का व्यक्ति यदि आपकी झाड़ू को देख ले तो आपकी बरकत को नजर लग सकती है। फिर आपका नुकसान ही नुकसान होगा। इसके अलावा झाड़ू को खड़ा रखने से भी बचना चाहिए। इसे हमेशा लेटाकर रखें।

3. किचन में कभी भी झाड़ू या पोंछा नहीं रखना चाहिए। यहां अन्न की देवी मां अन्‍नपूर्णा वास करती हैं। यदि आप गंदा पोंछा या झाड़ू जैसी चीजें किचन में रखेंगे तो मां अन्‍नपूर्णा नाराज हो जाएंगी। उन्हें दुखी देख मां लक्ष्‍मी भी रूठ जाएंगी। फिर आपके घर गरीबी और नकारात्‍मकत आने लगेगी।

4. झाड़ू का इस्तेमाल कभी भी किसी जानवर को भगाने या कीड़े मकोड़े मारने के लिए नहीं करना चाहिए। इसमें साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से वह नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा झाड़ू को गलती से पैर लग जाए तो उसे छूकर माथे पर टच करें और उनसे माफी मांगे। अन्यथा गरीबी और दुख आपके घर पैर पसारकर बैठ जाएगी।

5. शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए। शुक्रवार का दिन झाड़ू घर लाने के लिए शुभ होता है। घर से बाहर किसी काम के लिए जा रहे हैं तो तुरंत झाड़ू ना लगाएं। इससे आपका वह काम सफल नहीं होगा। पोंछा लगाने के बाद उसे गंदा ना रखें। बल्कि अच्छे से साफ कर के रखें। वरना उसकी गंदगी से नेगेटिव एनर्जी घर में फैल जाएगी और मां लक्ष्मी वहाँ से चली जाएगी।

Back to top button