बॉलीवुड

इन 5 हसीनाओं को पसंद नहीं आए बॉलीवुड के हैंडसम मुंडे, एक्टर्स को छोड़ डायरेक्टर से रचाई शादी

अक्सर देखने में आता है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेता से शादी रचाती है। हालांकि अक्सर ऐसा होता है हमेशा नहीं। शुरू से लेकर अब तक कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड अभिनेता को अपना जीवनसाथी चुना है। हालांकि आज हम आपको पांच ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक्टर्स को छोड़ डायरेक्टर संग शादी की। तो चलिए बॉलीवुड की ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।

सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल…

सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थीं। सोनाली बेंद्रे ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है। 47 वर्षीय सोनाली शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी की थी। गोल्डी फिल्म निर्देशक है। बता दें कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अब दोनों एक बेटे रणवीर बहल के माता-पिता हैं।

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप…

kalki koechlin and anurag kashyap

कल्कि कोचलिन ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है हालांकि वे बॉलीवुड में एक ख़ास पहचान बनाने में नाकाम रही हैं। वहीं अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप ने साल 2011 में शादी की थी। अनुरागा ने फिल्म ‘देव डी’ का निर्देशन किया था इसमें कल्कि अहम रोल में थीं। इसी दौरान दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली लेकिन आपको बता दें कि दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया था।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा…

rani mukerji and aditya chopra

बीते ढाई दशक से हिंदी सिनेमा में काम कर रही मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम भी इस सूची में शामिल है। रानी मुखर्जी ने लोकप्रिय फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। रानी के पति आदित्य यशराज फिल्म्स के मालिक हैं। रानी और आदित्य अब एक बेटी अदिरा चौपड़ के माता-पिता हैं।

श्रीदेवी और बोनी कपूर…

sridevi

sridevi

हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार रही श्रीदेवी का दिल आया था फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर। बोनी ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से तलाक ले लिया था और इसी साल श्रीदेवी बोनी की दूसरी पत्नी बन गई थीं। शादी के बाद दोनों दो बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के माता-पिता बने। बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था।

यामी गौतम और आदित्य धर

yami gautam

ख़ूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम ने भी फिल्म निर्देशक से शादी की है। यामी के पति का नाम आदित्य धर है। दोनों की शादी 5 जून 2021 को हुई थी। यामी और आदित्य की मुलाकात फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

फिल्म के सेट पर यामी और आदित्य एक दूजे को अपना दिल दे बैठे थे। समय के साथ दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता ही गया और फिर साल 2021 में दोनों ने बेहद साधारण अंदाज में शादी कर ली थी।

Back to top button