राशिफल

Rashifal 16 October: आज ये 5 राशि वाले करेंगे प्रसन्नता का अनुभव, व्यर्थ की उलझनें होंगी दूर

हम आपको रविवार 16 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सावधानी से करें। आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगें। कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च होगा। आप में से कुछ लोगों को जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण से लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। अपनी सूझ बुझ से आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आज आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। धैर्य और हिम्मत के साथ यदि फैसले लेंगे तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन का आसान कामकाज आपको आराम के लिए काफी वक्त देगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आपका किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। कार्यस्थल पर विस्तार के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधानीपूर्वक जाना है। आज आप अपने किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। खानपान उम्दा रहेगा। मनोबल बढ़त पर रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। आज कुछ समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में भी बीतेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। यदि आपको क्रोध आए, तो आपको उसे शांत करके कड़वाहट को अपने मन से दूर करके सभी से मधुरतापूर्ण व्यवहार करना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्यों में कड़वाहट आ सकती है। किसी असहाय व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आपका रूके हुए काम बन जायेंगे। पेशेवर मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों की सलाह व अनुभव का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसका शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना होमवर्क समय पर पूरा कर लेंगे। आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

surya on makar sankranti

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन आज दूर होगी। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी समझेगा। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपने भावी लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी मैं समय व्यतीत होगा। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। आप अपने कार्यों को पूरे जोश व उत्साह से पूरा करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। घर में चल रहे तनाव और परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो आपके लिए शुभ रहेगा। ‌आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह से ही लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और व्याापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम से आगे चलकर लाभ होगा। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। किसी न किसी मामले में आपका मन उलझा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए, जो तनाव में आ सकते हैं। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धार्मिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप विचारों में उलझते हुए काम में कुछ ज्यादा ही फंस सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सलाह से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता भी मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें।

आपने Rashifal 16 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button