बॉलीवुड

मौत से पहले किशोर कुमार को हो गया था आभास, बेटे अमित ने कहा- उन्हें खबर हो गई थी, वे हंस रहे थे

दिवंगत किशोर कुमार की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन और महान गायकों में होती है। किशोर कुमार एक शानदार गायक होने के साथ ही शानदार अभिनेता भी थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाये थे वहीं कई फिल्मों में उन्होंने बतौर अभिनेता भी काम किया था।

kishore kumar

किशोर कुमार अब हमारे बीच नहीं है। सालों पहले वे इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। हालांकि वे हमेशा अपने अभिनय, अपने गानों और अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’, ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ सहित ढेरों बेहतरीन गाने उनकी आवाज में सुनने को मिले।

kishore kumar

किशोर कुमार को प्यार से किशोर दा भी कहा जाता है। किशोर दा ने हिंदी सिनेमा में एक बहुत बड़ा नाम कमाया था। 70 और 80 के दशक में तो वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और महंगे गायक बनकर उभरे। न जाने कितने ही बेहतरीन गीतों को उन्होंने आवाज दी। बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज के लिए किशोर दा ने गाना गाया था।

kishore kumar

किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 4 अगस्त 1929 को हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। बता दें कि किशोर कुमार ने अपने बड़े भाई अशोक कुमार की राह पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया था। किशोर के बड़े भाई अशोक कुमार अपने दौर के बड़े स्टार थे। उन्हें ‘दादामुनी’ के नाम से भी जाना जाता था।

किशोर कुमार ने महज 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविद कह दिया था। इस दिग्गज हस्ती का साल 1987 में 13 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन को 35 साल हो चुके हैं। महज 58 साल की उम्र में किशोर दा के चले जाने से फैंस और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। लेकिन आपको बता दें कि अपनी मौत का आभास किशोर कुमार को कुछ दिनों पहले ही हो गया था।

kishore kumar and amit kumar

अपने पिता को लेकर एक बार अमित कुमार ने बड़ा खुलासा किया था। आमिर कुमार ने साल 2002 में पिता किशोर कुमार को लेकर बातचीत की थी। बता दें कि अमित भी एक गायक हैं। उन्होंने पिता को लेकर कहा था कि, “उन्हें उस दिन अपनी मौत का आभास हो गया था। उन्होंने सुमित (अमित के सौतेले भाई) को स्विमिंग पर जाने से मना कर दिया और वो उस चीज को लेकर भी टेंशन में थे कि कनाडा से मेरी फ्लाइट समय पर उतर जाए”।

kishore kumar

आगे अमित कुमार ने बताया था कि, ”वह दिल के दौरे के लक्षणों से पीड़ित थे, लेकिन मजाक में कहा कि अगर हम डॉक्टर को बुलाते हैं, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ जाएगा। वास्तव में, वह हंस रहे थे और लीना (किशोर कुमार की चौथी पत्नी) से बात कर रहे थे। लीना ने सोचा कि वो मजाक कर रहे हैं ”। लेकिन बाद में किशोर दा का निधन हो गया था।

leena chandavarkar and kishore kumar

Back to top button