समाचार

बच्चों की फौज चाहती है बीवी, इसलिए करा दिया शौहर का दूसरा निकाह, अब कर रही तीसरी सौतन की तलाश

‘पति, पत्नी और वो’ के आप ने कई किस्से सुने होंगे। यदि पत्नी अपने पति को किसी प्रेमिका के साथ देख ले तो उसकी धड़ाधड़ पिटाई कर देती है। फिर पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। लेकिन क्या होगा जब खुद पत्नी अपने पति के लिए दूसरी बीवी तलाश करे। इतना ही नहीं उसे पति की तीसरी शादी से भी को एतराज ना हो? यकीनन ये बातें सुनने में फिल्मी लगती हैं, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हुआ है।

पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी

मजहर हुसैन 24 साल के हैं। वह पाकिस्तान के लाहौर में रहते हैं। उनकी पहली बीवी का नाम आमना है। वह 35 साल की हैं। बीते वर्ष मजहर ने दूसरा निकाह किया। इनकी दूसरी बैगम महज 18 साल की हैं। हैरत की बात ये है कि उनकी ये दूसरी शादी खुद पहली बीवी आमना ने करवाई है। अपने शौहर के लिए लड़की ढूँढने का काम भी खुद आमना ने किया है।

दरअसल 18 साल की यह युवती आमना के यहां ट्यूशन पढ़ने आया करती थी। ऐसे में उसने उसे अपने पति से शादी करने के लिए मना लिया। पाकिस्‍तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने ने इन तीनों का इंटरव्यू लेकर इनकी अनोखी लव स्टोरी दुनिया को दिखाई है। इस इंटरव्यू में आमना ने बताया कि आखिर उसने अपने पति की दूसरी शादी क्यों करवाई है?

अच्छी लड़की मिली तो तीसरी शादी भी करवाएगी

आमना कहती हैं कि उनके दो बच्चे हैं। लड़का 17 का है तो लड़की 18 की है। हम और बच्चे चाहते थे, लेकिन वह नहीं हो रहे थे। इसलिए मैंने पति की दूसरी शादी करवा दी। यदि वह तीसरी शादी भी करना चाहे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हैरत की बात ये रही कि मजहर की तीसरी शादी से उनकी दूसरी बीवी को भी कोई दिक्कत नहीं है।

आमना बताती हैं कि उनके पति के लिए और भी कई रिश्ते आ रहा हैं। जब कोई अच्छा रिश्ता आएगा तो वह उनकी तीसरी शादी भी करवा देगी। फिलहाल आमना अपने पति और सौतन के साथ एक ही घर में प्यार मोहब्बत से रह रही हैं। आमना रिश्ते में मजहर के मामू की लड़की भी है। दोनों ने कुछ सालों पहले निकाह कर लिया था।

हम इसके पहले ऐसी खबरें सुन चुके हैं जहां पति या पत्नी अपने पार्टनर की दूसरी शादी उसकी प्रेमिका-प्रेमी से करवा देती है। लेकिन इस शादी के बाद वह उनसे तलाक लेकर अलग रहते हैं। लेकिन यहां तो सभी एक साथ रह रहे हैं। इनकी लव स्टोरी देख सोशल मीडिया पर लोग बड़े हैरान है। वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि पति बहुत ही किस्मत वाला है जो उसे इतनी बीवियों का प्यार मिल रहा है।

Back to top button