दिलचस्प

BTech चायवाली की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग, एक प्याली चाय के लिए लगती है लंबी कतार – Video

कहते हैं कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। आपको बस हर काम पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से करना चाहिए। फिर अपनी मेहनत की कमाई की रोटी सबसे ज्यादा स्वाद भी तो देती है। बीते कुछ सालों में युवा वर्ग ये बात अच्छे से समझ गया है। इसलिए वह अच्छी खासी पढ़ाई करने के बावजूद खुद का छोटा मोटा बिजनेस शुरू करने में नहीं हिचकते हैं।

आजकल नौकरी बड़ी मुश्किल से मिलती है। फिर किसी को भी 9 से 5 वाली बोरिंग जॉब पसंद नहीं होती है। अपना बिजनेस हो तो समय और आजादी आपके हाथ में होती है। यही वजह है कि एमबीए, एमएससी पास लोग भी चाय की टपरी खोल लेते हैं। सोशल मीडिया पर एमबीए चाय वाला और एमए इंग्लिश चाय वाली पहले ही वायरल हो चुके हैं। अब इसी कड़ी में बीटेक चायवाली भी आ गई।

सोशल मीडिया पर छाई बीटेक चायवाली

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बीटेक चायवाली (BTech Chaiwali) बड़ी वायरल हो रही है। वर्तिका सिंह नाम की ये लड़की हरियाणा के फरीदाबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। हालांकि उससे पढ़ाई खत्म होने के लिए चार साल का सब्र नहीं हो रहा था। इसलिए उसने अपना समय बर्बाद करने की बजाय अभी से एक बिजनेस स्टार्ट कर दिया।

वर्तिका हमेशा से खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती थी। वह कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके के पास अपनी चाय की दुकान चलाती है। वह रोज शाम को 5.30 बजे से रात 9 बजे तक चाय का स्टॉल लगाती है। उसकी चाय का स्वाद लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रहती है। वर्तिका दिखने में जितनी सुंदर हैं, उनकी चाय उतनी ही मीठी और टैस्टी है।

वर्तिका सिंह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उनकी यह स्टोरी इंस्टाग्राम पर ‘स्वैग से डॉक्टर’ नाम के पेज ने साझा की है। लोगों को लड़की की मेहनत और लगन पसंद आ रही है। आजकल कई बच्चे पढ़ाई लिखाई पूरी हो जाने के बाद भी मां बाप के पैसों पर ऐश करते हैं। वहीं वर्तिका जैसे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ भी खुद का खर्चा निकालने के लिए पैसे कमा रहे हैं। साथ ही उन्हें बिजनेस चलाने का अनुभव भी हो रहा है।

यहां देखें BTech चायवाली

यहां देखें एमबीए चाय वाला

बता दें कि सोशल मीडिया पर एमबीए चायवाला भी बड़ा फेमस है। प्रफुल्ल बिल्लोरे नाम का यह लड़का महज 24 साल की उम्र में चाट बेचकर करोड़पति बन गया।

Back to top button