बॉलीवुड

सुबह-सुबह मुंबई की सड़कों पर घूमने निकले वरुण धवन, लग्जरी कार छोड़ ऑटो रिक्शा में किया सफ़र

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर कुछ ऐसा कर जाते है जिससे वे एक पल में अपने लाखों करोड़ों फैंस का दिल जीत लेते हैं। समय-समय पर बॉलीवुड सेलेब्स कुछ न कुछ अलग और ख़ास करके अपने फैंस के दिलों में अपनी जगह और पक्की करते जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेता वरुण धवन ने कर डाला है।

varun dhawan

वरुण धवन फैंस के चहेते हैं। वरुण एक स्टारकिड है। वे दिग्गज फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। हालांकि वरुण की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उन्होंने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। बॉलीवुड में वे खुद को साबित कर चुके हैं, हालांकि अभी उन्हें और लंबा सफर तय करना है। खैर फिलहाल बात उसकी करते है जिसकी वजह से वरुण चर्चा में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

वरुण धवन अब अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़कर ऑटो रिक्शा में सवारी करते हुए नजर आए हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी रास आ रहा है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी झलक भी दिखलाई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे रिक्शा में सफ़र करते हुए नजर आ रहे हैं।

Varun Dhawan and divya bharti

वरुण ने रिक्शा में सफर करने के दौरान ‘मायानगरी’ मुंबई के मौसम का मजा लिया। इस दौरान वे काफी खुश नजर आए। ऑटो में घूमने के दौरान अभिनेता ने अपना वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इसे इंस्टा स्टोरी पर साझा किया। उनका यह वीडियो काफी ख़ास है। वरुण का यह अंदाज देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश है।

varun dhawan

varun dhawan

करवा चौथ के मौके पर पत्नी संग दिखें थे वरुण धवन

हाल ही में करवा चौथ के मौके पर वरुण अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आए थे। बता दें कि करवा चौथ के मौके पर हर साल कई बॉलीवुड हस्तियां अनिल कपूर के घर पहुंचती है। नताशा ने भी अनिल कपूर के घर पहुंचकर यह त्यौहार मनाया था।

varun dhawan

वरुण ने पत्नी संग तस्वीरें भी पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था, ”करवा चौथ की शुभकामनाएं”। इस मौके पर दोनों ही एथनिक लुक में नजर आए थे। नताशा अपनी खूबसूरती से कहर ढहा रही थी। वहीं वरुण ने कुर्ता पायजामा में फैंस का दिल जीत लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बात अब वरुण के वर्कफ़्रंट की करें तो जल्द ही वे बड़े पर्दे पर फिल्म ‘भेड़िया’ से धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में वरुण के साथ अहम रोल में अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था जबकि अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस दिन रिलीज होगी भेड़िया…

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है।

Back to top button