बॉलीवुड

पैपराजी के साथ काजोल का ऐसा बर्ताव देख भड़के फैंस, बोले- ऐसे लोगों को लाइमलाइट देने के बजाय..

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर है। काजल हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए नजर आती है लेकिन कभी-कभी वह ट्रोलिंग का शिकार हो जाती है। ऐसे कई मौके आए जब काजोल अपने बर्ताव के कारण ट्रोल हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर काजल अपने बर्ताव के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। बता दें, इससे जुड़ा काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह थोड़ा रूड बिहेवियर करती दिखी जिसे देखकर फैंस भड़क उठे और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

kajol

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ काजोल का Video
गौरतलब है कि काजल बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। काजोल की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। हालांकि कई बार वह ट्रोलिंग के निशाने पर भी आ जाती है।

kajol

अब इसी बीच काजोल मुंबई जुहू में स्पॉट हुई जहां पर पैपराजी के साथ उनका बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजल एक शोरूम से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन काजल ने जैसे ही उन्हें देखा तो वह अपनी नजरें फेर लेती है। फिर वह एटीट्यूड के साथ उन्हें अलग हटने के लिए कहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


इसके बाद वह गाड़ी में बैठ कर चली जाती है। काजोल का यह अंदाज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। बता दे काजल के इस वीडियो को वूंपला अपने ऑफिशल इंस्टा पर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “मूव प्लीज़ थैंक यू, काजोल आज जुहू में खरीदारी के बाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


बता दे काजोल का ये वीडियो लोगों ने देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “इतने रूड इंसान को कवर ही क्यों करते हो।” एक अन्य ने लिखा कि, “ऐसे एरोगेंट सेलेब को फॉलो करने से अच्छा किसी कॉमन मैन को फॉलो करो।”

काजोल का वर्कफ़्रंट
बात की जाए काजोल के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें अपने पति यानी कि जाने-माने अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म ‘तानाजी’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। दरअसल, काजोल इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आ रही है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी दूर रहती है और अक्सर अपने खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

kajol

हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान भी काजोल काफी चर्चा में रही थी। इस दौरान वह अपनी बहन रानी मुखर्जी जया बच्चन जैसे कई सितारों के साथ नजर आई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

kajol

Back to top button