बॉलीवुड

Video: करवा चौथ पर अंकिता ने किया ऐसा काम, लोगों को आई सुशांत की याद, कहा- ज्यादा ड्रामा हो गया

करवा चौथ का त्यौहार देश दुनिया में महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया। करवा चौथ के त्यौहार का महिलाओं के लिए विशेष महत्व रहता है। वे दिनभर अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए व्रत रखती है और रात के समय चांद निकलने पर छलनी से पति को निहारती है और फिर पति के हाथों पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलती है।

हमारे देश में हिंदू महिलाएं सदियों से यह पवित्र व्रत रख रही हैं। क्या आम और क्या ख़ास इस त्यौहार को सभी महिलाएं मनाती हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी अभिनेत्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना लिए व्रत रखती हैं। इस बार कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हुई जिन्होंने अपने पति के लिए पहली बार व्रत रखा था। यह उनका शादी के बाद पहला करवा चौथ था। इस सूची में कैटरीना कैफ, मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे जैसी हसीनाएं शामिल है।

ankita lokhande and vicky jain

कैटरीना ने करवा चौथ का त्यौहार अपने पति विक्की कौशल और सास-ससुर के साथ मनाया। वहीं टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। बता दें कि यह शादी के बाद अंकिता का पहला करवा चौथ था। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से अंकिता ने साल 2021 में शादी रचाई थी।

ankita lokhande and vicky jain

करवा चौथ के दिन अंकिता लोखंडे दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आईं। उन्होंने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी दिखाई। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इनमें वे अपने पति विक्की जैन पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

ankita lokhande and vicky jain

अंकिता लोखंडे द्वारा साझा किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इसमें अभिनेत्री अपने पति के पैर छूती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता का यह अंदाज कई फैंस को पसंद आ रहा है तो कईयों ने इसे लेकर अभिनेत्री को ट्रोल भी किया है। सोशल मीडिया पर अंकिता को ट्रोल करने वालों की लाइन लग गई है।

ankita lokhande and vicky jain

अंकिता ने एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”जैसा कि आप उपवास करते हैं और अपने जीवनसाथी की भलाई के लिए चंद्रमा भगवान की पूजा करते हैं, यहां आप दुनिया की सभी भलाई की कामना करते हैं। आपको वह सब मिले जिसकी आपने आशा की है। आपको करवा चौथ की बहुत बहुत शुभकामनाएं”।


इस वीडियो में अंकिता और विक्की के बीच अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में अंकिता विक्की के पैर भी छू रही हैं और विक्की अंकिता को पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विक्की मजाक में अंकिता की आंखों पर हाथ रखकर उनके मुंह में कुछ मीठा खिलाने के बजाय फूल डालने लगते हैं।


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ”ज्यादा ही ड्रामा हो गया है”। वहीं एक ने लिखा है कि, ”सुशांत को भी याद कर लीजिए कम से कम”। लेकिन अधिकतर यूजर्स ने अंकिता के वीडियो पर सकारात्मक कमेंट किए है और अंकिता एवं विक्की की जोड़ी को सराहा है। कई सेलेब्स के भी इस पर कमेंट्स आए हैं।

Back to top button
?>