बॉलीवुड

52 की उम्र में दूल्हा बना ‘ससुराल सिम का’ ये एक्टर, पहली बीवी से तलाक को लेकर रहा विवादों में

कहते हैं प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। आपको हर उम्र में खुश रहने का अधिकार है। अब टीवी एक्टर राजीव पॉल (Rajev Paul) को ही देख लीजिए। राजीव ने 52 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। इसके पहले पहले वे टीवी अभिनेत्री डेलनाज ईरानी (Delnaaz Irani) के पति थे, लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया।

राजीव पॉल ने की दूसरी शादी

राजीव एक ऐसे इंसान हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अधिक एक्टिव नही रहते हैं। लेकिन अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी, यानी दूसरी शादी की खबर उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने 14 अक्टूबर को अपनी दूसरी शादी की गुड न्यूज फैंस को बताई। इसके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें और एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

राजीव ने अपनी नई दुल्हनियां की तस्वीर तो दिखाई लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया। और ना ही उनके बारे में कोई जानकारी साझा की। इस तस्वीर में हम पर दुल्हन को पीछे से देख सकते हैं। राजीव ने अपनी शादी में गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी। उनकी दुल्हन ने भी गोल्डन रंग का लहंगा पहना। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

राजीव ने इस तस्वीर के साथ लिखा “कहते हैं दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पिता है। लेकिन फिर भी दोबारा कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं है। सभी वादे, रस्में, इतने सारे लोग शादी कर रहे हैं कोई करवा चौथ मना रहा है। अब समय है हर कोई खुश रहे।”

2012 में लिया था डेलनाज से तलाक

राजीव के फैंस उन्हें दूसरी शादी पर बहुत बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि राजीव और डेलनाज ने 1998 में शादी की थी। वहीं 2010 में वह अलग हो गए थे। फिर 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वे दोनों 14 साल तक शादीशुदा लाइफ में रहे। तलाक के बाद दोनों के बीच तनाव बड़ा था, लेकिन अब दोनों अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं।

बताते चलें कि डेलनाज को भी नया साथी मिल गया है। डीजे पर्सी (DJ Percy) ने शहनाज को 50वें जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दिलचस्प बात ये है कि पर्सी ने शहनाज से कहा कि वह उनके साथ शादी नहीं करना चाहता है, लेकिन साथ में पूरी लाइफ गुजारना चाहता है।

राजीव और डेलनाज को हम सभी बिग बॉस 6 में भी देख चुके हैं। इन दोनों की लव स्टोरी 1993 के फेमस इरियाल परिवर्तन के सेट ओर शुरू हुई थी। कुछ समय डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली थी। राजीव को हाल ही में ससुराल सिमर का 2 में भी देखा गया है।

Back to top button